1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नवरात्रि में इन 5 सपनों का दिखना होता है बेहद शुभ, माता की कृपा और सुख-समृद्धि का हैं संकेत

नवरात्रि में इन 5 सपनों का दिखना होता है बेहद शुभ, माता की कृपा और सुख-समृद्धि का हैं संकेत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 03, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Oct 03, 2024 06:10 pm IST

नवरात्रि के दौरान कुछ सपनों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं सपनों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

शारदीय नवरात्रि 2024- India TV Hindi
शारदीय नवरात्रि 2024 Image Source : SOCIAL

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से हो चुकी है। नवरात्रि के त्योहार में भक्त नौ दिनों तक माता की पूजा आराधना करते हैं और साथ ही व्रत रखते हैं। नवरात्रि के दौरान कुछ सपनों का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है। यहां 5 ऐसे सपनों के बारे में बताया जा रहा है, ये सपने सकारात्मकता और उन्नति का प्रतीक माने जाते हैं। साथ ये सपने बताते हैं कि माता रानी आपसे प्रसन्न हैं, आइए जान लेते हैं इन सपनों के बारे में। 

नवरात्रि के दौरान सपने में फूलों का दिखना 

फूलों को प्रेम, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप सपने में रंग-बिरंगे या सफेद फूल देखते हैं, तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आएगी। जीवन की कई परेशानियों का अंत ऐसा सपना आने के बाद हो सकता है। घर परिवार में खुशहाली का प्रतीक भी यह सपना माना जाता है। 

सपने में गंगा नदी का दिखना  
अगर आप नवरात्रि के दौरान सपने में गंगा नदी को देख लते हैं तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि, आपने बीते समय में जो गलत कार्य किए हैं और जिनको लेकर आपको आत्मग्लानि हो रही थी, उनके लिए ईश्वर ने आपको माफ कर दिया है। वहीं, नवरात्रि में देखा गया यह सपना आपके जीवन में कई शुभ परिवर्तन लेकर आने वाला भी माना जाता है। 

सपने में माता दुर्गा का दिखना 
नवरात्रि के दौरान सपने में माता दुर्गा का दिखना आपके कल्याण का संकेत माना जाता है। अगर माता आशीर्वाद में आपकी ओर हाथ कर रही हैं, या माता प्रसन्न मुद्रा में हैं तो समझ जाइए अब जीवन के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति मिलती है, आप दिन दोगुनी और रात चोगुनी तरक्की करते हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको सुबह माता के मंदिर में जाकर फूल अर्पित करने चाहिए। 

सपने में शेर का दिखना 
शेर माता दुर्गा का वाहन है और इसे शक्ति और आत्मविश्वास का कारक भी माना जाता है। यह सपना संकेत है कि, अब आपके जीवन की सभी चुनौतियों से आप पार पा सकते हैं। आपका आत्मबल बढ़ेगा और अपने साहस से आप हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। ऐसा सपना आने के बाद आपको धन-धान्य की भी प्राप्ति हो सकती है। 

नवरात्रि में मंदिर का सपना 
अगर आप नवरात्रि के दौरान सपने में मंदिर, देवी की पूजा या हवन देखते हैं, तो इस सपने को भी शुभ संकेतक माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। मानसिक रूप से भी आप सबल होंगे और सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे। यह सपना आपके पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव लाने वाला साबित होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ करने से देवी मां होंगी खुश, बस इन बातों का रखें ध्यान

करवा चौथ के दिन इतने ही देर रहेगा शुभ मुहूर्त, नोट कर लें चांद निकलने का समय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।