1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि देव की है आप पर विशेष कृपा, अगर सपने में देखते हैं ये 5 चीजें

शनि देव की है आप पर विशेष कृपा, अगर सपने में देखते हैं ये 5 चीजें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 24, 2024 04:00 pm IST,  Updated : May 24, 2024 04:00 pm IST

शनि देव की कृपा हो तो रंक भी राजा बन सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताएंगे जिनको शनि देव की कृपा का संकेत माना जाता है।

Shani Dev - India TV Hindi
Shani Dev Image Source : INDIA TV

वैसे तो शनि देव का नाम सुनते ही लोग अशुभ के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन वास्तविकता में शनि से ज्यादा कृपा बरसाने वाला ग्रह और कोई नहीं है। हालांकि शर्त बस इतनी है कि आपके कर्म अच्छे हों। अगर सही राह पर हैं तो शनि की शुभ दृष्टि से आपका जीवन सुधर सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका दिखना शनि देव की कृपा का प्रतीक होता है। 

सपने में कौए का दिखाना 

अगर आप सपने में कभी कौवा देखते हैं तो समझ जाइए शनि देव आप पर प्रसन्न हैं। यह सपना आपके जीवन में आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। वहीं अगर आप सपने में कौए को दाना चुगते देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि, कोई दबी ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो सकती है। यह  सपना इस बात का भी संकेत माना गया है कि अब आपके जीवन में कुछ नया और अच्छा होने वाला है। 

सपने में कुत्ते का दिखना

अगर आप सपने में कुत्ते को खेलते हुए देखते हैं, प्रसन्न देखते हैं तो ये सपना भी शुभ संकेतक माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि शनि देव अब आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आपने बीते समय में जो अच्छे कार्य किये हैं उनका भी अच्छा परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। 

शनि देव की तस्वीर

सपने में अगर आप शनि देव की तस्वीर देखते हैं तो ये आपके करियर में आने वाले सुखद बदलावों का प्रतीक है। ऐसा सपना आने के बाद आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, आपकी पदोन्नति हो सकती है या मनचाही जगह पर आपका ट्रांसफर हो सकता है। ये सपना कारोबारियों के लिए भी बेहद शुभ फलदायक माना जाता है, इस सपने के बाद कारोबार में लाभ की स्थिति बनती है, जिन योजनाओं को आप लागू करना चाहते हैं वो भी लागू हो सकती हैं। 

सपने में भोलेनाथ को देखना 

अगर आप सपने में शिवजी को देखते हैं तो इसका अर्थ है, शिवजी तो आपसे प्रसन्न हैं ही साथ ही शनि देव भी अब आपके जीवन में संतुलन लाएंगे। शनि देव को भगवान शिव का परम भक्त माना गया है, इसलिए सपने में भोलेनाथ का दिखना इशारा है कि शिव और शनि कृपा से आपके जीवन में बेहद सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। 

सपने में शनिदेव दें आशीर्वाद

अगर आपको सपने में कभी दिखे कि शनिदेव आपको आशीर्वाद दे रहे हैं तो इस सपने के बाद जीवन की गाड़ी पटरी पर आ सकती है। ये सपना आर्थिक लाभ का तो संकेत है ही, साथ ही ऐसा सपना आने के बाद आप आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उन्नति पा सकते हैं। इस सपने के बाद आपके जीवन में जो चुनौतियां लंबे समय से चली आ रही थीं वो दूर हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

बिस्तर पर बैठकर भोजन करना क्यों है अशुभ? जानें वास्तु में क्या है सही नियम

इन 4 राशियों को माना जाता है बेहद विनम्र, क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।