Eid Kab Hai 2026: ईद मुसलमानों का एक बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। ये त्योहार रमजान महीने के अंत का प्रतीक होता है। इस दिन घरों में सेवइयां और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। मुसलमान सुबह ईद की नमाज अदा करते हैं और गरीबों और जरूरतमंदों को जकात-उल-फितर (फितरा) देते हैं जिससे वो लोग भी ईद मना सकें। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहते हैं। जानिए इस साल ईद कब मनाई जाएगी।
ईद कब मनाई जाएगी (Eid 2026 Date)
ईद की तारीख चांद दिखने के बाद तय होती है। अगर इस साल शव्वाल महीने का चांद 19 मार्च को दिखता है तो ईद का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन अगर 19 को चांद नहीं दिखाई देता है तब ईद 21 मार्च को होगी। ईद की सही तारीख चांद दिखने के बाद ही पता चलेगी। वैसे कई जानकारों के अनुसार ईद 20 मार्च को मनाए जाने की काफी संभावना है।
ईद कैसे मनाते हैं (Eid Kaise Manate Hai)
- ईद के दिन की शुरुआत सुबह स्नान के बाद प्रातः प्रार्थना से होती है जिसे सलात-उल-फज्र कहा जाता है।
- इसके बाद लोग अपने परिवार के साथ खजूर का या किसी मीठे पकवान का सेवन करते हैं और नये कपड़े पहनते हैं।
- परंपरा अनुसार ईद के दिन पुरुष सामूहिक रूप से नमाज अदा करते हैं जिसके लिए वो ईदगाह या किसी विशाल स्थल पर जाते हैं।
- वहीं महिलाएं और बालिकायें घर पर रहकर या समूह में जाकर नमाज पढ़ती हैं।
- नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक बोलते हैं। साथ ही एक-दूसरे के घर जाकर उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं।
- इस दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)