1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Grahan 2024: साल 2024 में कब-कब लगने जा रहा है सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां जानें डेट से लेकर जरूरी डिटेल्स

Grahan 2024: साल 2024 में कब-कब लगने जा रहा है सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां जानें डेट से लेकर जरूरी डिटेल्स

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 02, 2023 09:37 am IST,  Updated : Dec 31, 2023 10:09 pm IST

Eclipse 2024: सूर्य और चंद्र ग्रहण हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। आज हम जानेंगे कि साल 2024 में कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं।

Grahan 2024- India TV Hindi
Grahan 2024 Image Source : INDIA TV

Grahan 2024: हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र दोनों ग्रहण काफी महत्वपूर्ण रखते हैं। ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है और इस दौरान हर शुभ कार्य वर्जित होते हैं। ग्रहण के समय कई तरह की सावधानियां बरती जाती हैं, जिससे ग्रहण का अशुभ साया उन्हें प्रभावित नहीं करें। ऐसे में आज हम जानेंगे कि साल 2024 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब-कब लगने जा रहे है। नए साल में कुल कितने ग्रहण लगेंगे और भारत में इसका असर दिखेगा या नहीं। 

साल 2024 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब-कब लगने जा रहा है?

  1. पहला चंद्र ग्रहण - 25 मार्च 2024

  2. दूसरा चंद्र ग्रहण- 18 सितंबर 2024

  3. पहला सूर्य ग्रहण- 8 अप्रैल 2024

  4. दूसरा सूर्य ग्रहण- 2 अक्टूबर 2024

पहला सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण रात में 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और रात में 1 बजकर 25 मिनट पर खत्म हो जाएगा। 

दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। दूसरा सूर्य ग्रहण  2 अक्टूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

पहला चंद्र ग्रहण

नए साल में पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा। 

दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ होगा और सुबह 8 बजकर 46 पर समाप्त हो जाएगा।

सूतक काल 

सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है। सूतक लगने पर घर के सभी पानी के बर्तन में, दूध में और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डालनी चाहिए। ग्रहण में वातावरण की किरणें नकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं, इसीलिए ग्रहण और सूतक काल में कुछ भी खाने-पीने की मनाही रहती है।

ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?

ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करके पूरे घर में गंगाजल का छिड़कना चाहिए। साथ ही घर के मंदिर में रखे सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों पर भी गंगाजल का छिड़काव करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

साल 2024 में शनि देव नहीं बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को होगा बंपर धन का लाभ, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

Planet Saturn: शनि ग्रह से जुड़े ये 5 कारोबार कर लें, फिर देखें कैसे रोतों-रात पलटेगी आपकी किस्मत

Chanakya Niti: इस एक आदत को छोड़ दें, फिर दुनिया जहान जीत लें, जानिए चाणक्य ने इस पर क्या दी सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।