1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग का शुभ संयोग 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग का शुभ संयोग 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jul 23, 2025 02:35 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 06:14 am IST

Guru Pushya Yog 2025: गुरु पुष्य योग को ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत शुभ योग के रूप में जाना जाता है। यहां हम जानेंगे 24 जुलाई को ये योग कब से कब तक रहेगा और किन राशियों को ये मालामाल करेगा।

guru pushya yoga- India TV Hindi
गुरु पुष्य योग 24 जुलाई 2025 Image Source : SORA AI

Guru Pushya Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु पुष्य योग इतना शुभ होता है कि इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य संपन्न किये जा सकते हैं। इस शुभ योग का संयोग साल में 2 या 3 बार ही बनता है। 24 जुलाई 2025 को ये शुभ योग शाम 04:43 बजे से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 25 जुलाई की सुबह 06:13 बजे होगी। खास बात ये है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग रहेगा। चलिए आपको बताते हैं इस योग से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि

इस राशि वालों के लिए ये योग लाभकारी साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी ये योग लाभकारी साबित होगा। सफलता कदम चूमेगी। यात्रा के योग बनेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन के भी प्रबल योग हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी ये योग फायदेमंद साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। कर्ज से भी मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों को भी ये योग खूब लाभ देगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

30 के बाद राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि की कृपा से खूब कमाते हैं पैसा

हरियाली अमावस्या के दिन किस मुहूर्त में करें श्राद्ध-तर्पण, जानिए सटीक टाइमिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।