1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hast Rekha Shastra: हाथों में बनी ये एक लकीर बना देती है बड़ा बिजनेसमैन, दिन रात बरसता है इन लोगों की जेब में पैसा

Hast Rekha Shastra: हाथों में बनी ये एक लकीर बना देती है बड़ा बिजनेसमैन, दिन रात बरसता है इन लोगों की जेब में पैसा

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 03, 2024 03:21 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 03:24 pm IST

सामुद्रिका शास्त्र के अनुसार हाथों में बनीं एक रेखा ऐसी होती है जिससे हम यह जान सकते हैं कि जीवन में कोई व्यक्ति व्यापार में कितनी बुलंदियों को छू सकता है। आइए जानते हैं आखिर वो कौन सी रेखा है जो व्यक्ति को रातों-रात बना देती है बड़ा कारोबारी।

Hast Rekha Shastra- India TV Hindi
Hast Rekha Shastra Image Source : INDIA TV

Hast Rekha Shastra: सामुद्रिका शास्त्र बहुत ही रहस्यमय शास्त्र है। इस शास्त्र में वो सभी चीजें बताई गई हैं जिससे मानव जीवन के भविष्य में झांक कर देखा जा सकता है। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति को देख कर भविष्य का आकलन किया जाता है। ठीक उसी प्रकार से सामुद्रिका शास्त्र में हस्त रेखा विशलेषण कर के किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई सारी चीजों के बारे में जाना जा सकता है। सामुद्रिका शास्त्र के अनुसार हाथ में एक ऐसी रेखा होती है जो व्यक्ति को बड़ा व्यापारी बना देती है। आइए जानेत हैं हाथ में वो रेखा कहां पर होती है।

बुध रेखा बनाती है बड़ा व्यापारी

सामुद्रिका शास्त्र के अनुसार हथेली में आयु रेखा के पास से और भाग्य रेखा से होते हुए जो रेखा कनिष्ठा उंगली की ओर जाती है। उसे बुध रेखा कहा जाता है। कनिष्ठा उंगली हाथ की सबसे छोटी उंगली होती है। जिनके हाथ में ये रेखा होती है उनका रूझान व्यापार में अधिक होता है। इस रेखा के होने से व्यक्ति अपने जीवन में बहुत बड़ा कारोबार संभालता है और बड़ा कारोबार न भी हो तो अपने जीवन में ऐसे लोग व्यापार में हाथ लगाएं तो वह सफल हो कर अच्छा धन कमाते हैं। हस्त रेखा में एक बात का अवश्य ध्यान दें यदि महिलाओं का हाथ देखना हो तो उनका उल्टा हाथ देखा जाता है और पुरुषों का सीधा हाथ। 

कहां होती है व्यापार की रेखा

व्यापार रेखा हथेली में आयु रेखा की ओर से शुरू हो कर भाग्य रेखा से होते हुए कनिष्ठा की और जाती है। यह रेखा जितनी स्पष्ट, साफ और गहरी होती है। उतना ज्यादा ही इसका असर व्यक्ति के जीवन में देखा जाता है। ध्यान देने वाली बात है कि इस रेखा को हाथेली की कोई अन्य रेखा न लांघ रही हो तभी इस रेखा का पूर्ण रूप से फल मिलता है। ये भी माना जाता है कि जिनके हाथों में बुध की रेखा एकदम स्पष्ट होती है, ऐसे लोग बुद्धिमान होते और इनकी तार्किक शक्ति भी प्रबल होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Vastu 2024: घर पर रखें वास्तु की ये 6 चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी अनुकंपा, जीवन भर रहेगी धन-संपदा बरकरार

Shivling: क्या आप अपने घर में शिवलिंग की स्थापना करना चाहते हैं? जान लीजिए इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।