1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सरकारी नौकरी और ऊंचा पद हो सकता है प्राप्त, हथेली में दिखें अगर ये 3 संकेत

सरकारी नौकरी और ऊंचा पद हो सकता है प्राप्त, हथेली में दिखें अगर ये 3 संकेत

 Published : Jul 18, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 02:48 pm IST

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के कुछ चिह्नों को सरकारी नौकरी का संकेत माना जाता है। आज हम आपको हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए इन्हीं चिह्नों के बारे में जानकारी देंगे।

Hastrekha Shastra- India TV Hindi
हस्तरेखा शास्त्र Image Source : PEXELS

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ में मौजूद चिह्नों और रेखाओं के जरिए आपके जीवन का पता चलता है। आपको प्रेम, वैवाहिक, आर्थिक और करियर क्षेत्र में कैसे परिणाम प्राप्त होंगे ये भी हाथ की रेखाओं से आप जान सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि हस्तरेखा में किन संकेतों को सरकारी नौकरी प्रदान करने वाला माना गया है। आपकी हथेली पर भी ये संकेत अगर मौजूद हैं तो सरकारी क्षेत्रों में आप भी सफल हो सकते हैं। 

गुरु पर्वत की स्थिति 

हाथ की तर्जनी उंगली के मूल भाग को यानि ठीक नीचे वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है। गुरु को सुख-समृद्धि और सरकारी क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला ग्रह माना गया है। ऐसे में अगर हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ है और स्पष्ट है तो सरकारी क्षेत्र में जबरदस्त सफलता आपको मिल सकती है। गुरु पर्वत मजबूत होने पर व्यक्ति धार्मिक प्रकृति का भी होता है और ऐसे लोगों में नेतृत्व करने का भी अच्छा गुण देखने को मिल सकता है। ईमानदार और मेहनत ऐसे लोग हो सकते हैं। 

हथेली में सूर्य रेखा 

रिंग फिंगर यानि अनामिका उंगली के ठीक नीचे वाले क्षेत्र पर सूर्य पर्वत होता है और यहीं सूर्य रेखा भी बनती है। अगर आपकी अनामिक उंगली के ठीक नीचे वाले क्षेत्र में भी एक सीधी और स्पष्ट रेखा दिखाई दे रही है तो समझ लीजिए आपको भी सरकारी क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यह रेखा जितनी उभरी हुई होगी सरकारी नौकरी मिलने के चांस भी उतने ही अधिक होंगे। वहीं सूर्य रेखा का किसी अन्य रेखा से कटा होना संघर्ष के बाद सफलता का संकेत माना जाता है। 

भाग्य रेखा 

सरकारी क्षेत्रों में सफलता के लिए हथेली में भाग्य रेखा का मजबूत होना भी बेहद आवश्यक माना जाता है। अगर भाग्य रेखा कलाई से शुरू हो और शनि पर्वत तक जाए तो इसे बेहद शुभ संकेतक माना गया है। वहीं शनि पर्वत पर पहुंचने के बाद भाग्य रेखा से यदि एक शाखा निकलकर सूर्य पर्वत की ओर झुक जाए तो समझ लीजिए व्यक्ति सरकारी क्षेत्रों में बड़ी सफलता पा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र में इसे सरकारी पद पाने का सूचक बताया गया है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

कुंडली में शनि का वक्री होना क्या संकेत देता है? जानें इससे जीवन में कैसे परिणाम मिलते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।