1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Palmistry: हथेली में ये दो पर्वत हों मजबूत तो खूब पाएंगे जीवन में प्रतिष्ठा, धन-धान्य और पारिवारिक सुख की नहीं होगी कमी

Palmistry: हथेली में ये दो पर्वत हों मजबूत तो खूब पाएंगे जीवन में प्रतिष्ठा, धन-धान्य और पारिवारिक सुख की नहीं होगी कमी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 11, 2026 07:33 am IST,  Updated : Jan 11, 2026 07:33 am IST

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में अगर दो पर्वत मजबूत हों तो आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ये दो पर्वत हैं सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत। कैसे ये आपके जीवन को सुधार सकते हैं आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे।

Palmistry - India TV Hindi
हस्तरेखा शास्त्र Image Source : FREEPIK

Palmistry: हथेली पर मौजूद रेखाएं ही नहीं पर्वत भी आपके जीवन के बारे में काफी कुछ जानकारी देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के साथ ही हस्तरेखा शास्त्र में भी सूर्य, गुरु, बुध, शनि, चंद्रमा, मंगल आदि ग्रहों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हथेली के अलग-अलग पर्वत ग्रहों को और इन ग्रहों का आपके जीवन पर असर दिखाते हैं। ऐसे ही दो पर्वत हथेली में होते हैं जिन्हें सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत कहा जाता है। इन दोनों पर्वतों के मजबूत होने पर आपको जीवन में खूब धन-धान्य और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे। 

गुरु पर्वत 

गुरु पर्वत आपकी तर्जनी उंगली (index finger) के मूल भाग को कहा जाता है। गुरु को स्वाभिमान, पारिवारिक सुख, आत्मविश्वास, संपन्नता, ज्ञान आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर गुरु पर्वत स्पष्ट है और हथेली में उभरा हुआ है तो आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसे लोग जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लोगों के बीच इनका सम्मान होता है और ये चर्चा के विषय होते हैं। पारिवारिक जीवन में भी ऐसे लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे लोग ज्ञानी होते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करते हैं। 

सूर्य पर्वत

सूर्य पर्वत हथेली में अनामिका उंगली (Ring Finger) के मूल भाग में होता है। सूर्य पर्वत से आपकी ख्याति, यश, सरकारी क्षेत्रों में सफलता और आत्मविश्वास के बारे में पता चलता है। ऐसे में अगर यह पर्वत स्पष्ट है उभरा हुआ है तो आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों के जीवन में सूर्य पर्वत शुभ होता है इसके कोई लाइन काटती नहीं है, ये स्पष्ट होता है तो ऐसे लोग राजा की तरह जीवन जीते हैं। ऐसे लोगों को आध्यात्मिक क्षेत्र में भी सफलता मिलती है और साथ ही ऐसे लोग अच्छे मार्गदर्शक और लीडर भी होते हैं।

Palmistry
Image Source : FREEPIKहस्तरेखा शास्त्र

सूर्य और गुरु पर्वत का हथेली में शुभ होगा 

सूर्य और गुरु दोनों ही आपको जीवन में प्रतिष्ठा दिलाते हैं ऐसे में अगर ये दोनों ही पर्वत हाथ में शुभ अवस्था में हों तो समझ जाइए आप जीवन में सफलता पाएंगे और हर सुख-सविधा आपको जीवन में प्राप्त होगी। ऐसे लोगों को सामाजिक स्तर पर भी ख्याति प्राप्त होती है। आप ऊपर दी गई तस्वीर में देख सकते हैं कि गुरु और सूर्य पर्वत कहां होते हैं और इसकी मदद से जान सकते हैं कि आपकी हथेली पर ये दोनों पर्वत कैसे हैं। अगर ये स्पष्ट हैं, ज्यादा कटी हुई रेखाएं इन पर्वतों पर नहीं हैं, ये पर्वत हथेली में उभरे हैं तो समझ जाइए आप भी जीवन का हर सुख प्राप्त करेंगे और पारिवारिक जीवन में सुखद होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Makar Sankranti Rules: मकर संक्रांति पर नियमों का पालन क्यों है जरूरी? स्नान-दान से लेकर भोजन तक… ये छोटी-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Shukraditya Yog: मकर राशि में 14 जनवरी को बनेगा शुक्रादित्य योग, शुरू होगा इन 3 राशियों का सुनहरा समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।