हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के जरिए व्यक्ति के जीवन के गहरे राज खुलते हैं। भूत-भविष्य के साथ ही हाथ की रेखाएं बताती हैं कि किन क्षेत्रों में व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको हथेली में मौजूद उन रेखाओं के बारे में आपको बताएंगे जो सरकारी क्षेत्रों में सफलता का संकेत मानी जाती हैं। जिन लोगों के हाथ में ये रेखाएं होती हैं उन्हें सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना होती है। आइए जानते हैं इन रेखाओं के बारे में।
भाग्य रेखा
अगर कुंडली में भाग्य रेखा और सूर्य पर्वत के बीच संबंध है तो ऐसे लोगों को सरकारी क्षेत्र में तो नौकरी मिलती ही है साथ ही उच्च पदों तक भी ऐसे लोग पहुंच सकते हैं। अगर भाग्य रेखा हथेली में सूर्य पर्वत तक पहुंचे या फिर शनि रेखा को छुए और शनि रेखा से एक शाखा निकलकर सूर्य रेखा की ओर चली जाए तो समझ लें व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में जबरदस्त लाभ पा सकता है। ऐसे लोगों को कम उम्र में ही सरकारी क्षेत्र में नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना रहती है।
सूर्य रेखा
सूर्य रेखा को सरकारी क्षेत्र में सफलता का कारक माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा बेहद स्पष्ट और गहरी हो वो सरकारी नौकरी पाने में सक्षम होते हैं। ऐसे लोगों को भाग्य का भी भरपूर सहयोग जीवन में प्राप्त होता है। इसके साथ ही सूर्य के प्रभाव के कारण इनको समाज में मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है। ऐसे लोग उच्च पदों तक पहुंचने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं स्पष्ट सूर्य रेखा वाले लोग राजनीति के क्षेत्र में भी कमाल कर सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से ऐसे लोगों को नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है।
शनि रेखा
ज्योतिष में शनि ग्रह को भी राज पद दिलाने वाला ग्रह माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली में स्पष्ट शनि रेखा भी व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में सफलता दिला सकती है। हालांकि ऐसे लोगों को सफल होने के लिए मेहनत भी करनी पड़ सकती है और थोड़े बहुत संघर्ष भी जीवन में हो सकते हैं। परंतु संघर्षों को पार करके ऐसे लोग जीवन में अपना अलग मुकाम बनाने में कभी न कभी सफल अवश्य हो सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: