1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कच्चे सूत का ये उपाय करने से आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, बप्पा की कृपा से बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा

कच्चे सूत का ये उपाय करने से आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, बप्पा की कृपा से बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Jan 28, 2023 08:48 am IST,  Updated : Jan 28, 2023 08:48 am IST

आज हम आपको बताएंगे कच्चे सूत से जुड़े कुछ उपाय, जो आपके जीवन में खुशियां भर देंगे।

बेहद लाभकारी हैं कच्चे सूत के ये उपाय- India TV Hindi
बेहद लाभकारी हैं कच्चे सूत के ये उपाय Image Source : INDIA TV

हर व्यक्ति खुशहाल जीवन जीने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करता है। बिजनेस या नौकरी आदि करता है, ताकि वह घर-परिवार का पालन-पोषण कर सके। लेकिन किसी को सफलता मिल जाती है तो किसी को लाख कोशिशों के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनकी मदद से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं। 

हिंदू धर्म में कच्चे सूत को बहुत ही पवित्र माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में भी कच्चे सूत के उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  कच्चे सूत से उपाय करन आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। जानिए इन उपायों के बारे में। 

1. बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए

अगर आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है और लाख कोशिशों के बाद भी इसमें फायदा नहीं हो रहा कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर दुकान या फिर उस जगह रख दें जहां से आप बिजनेस करते हैं। ऐसा करने से व्‍यापार में लाभ होने के योग बनते हैं।

2. बिगड़े काम बनाने के लिए

अगर आपके काम में रुकावट आ रही है, या फिर काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो ऐसे में बुधवार के दिन गणपति की वंदना करें। उसके बाद एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ कर लें। फिर इसे गणपति के चरणों में अर्पित करते हुए अपने मनोकामना कहें। ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं साथ ही  गणपति की कृपा मिलती है। 

3. साढ़ेसाती से मिलेगी राहत 

शनि की साढ़ेसाती दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत लपेट दें। इस दौरान शनि देव के एकाक्षरी मंत्र  'ऊँ शं शनैश्चाराय नमः' का  जाप करते रहें। इससे साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही शनि संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। 

(डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें - 

घर के मंदिर में ओम, स्वास्तिक, श्री बनाने से बरसती है धन की देवी की कृपा, जानिए अन्य फायदे

Chanakya Niti: साल 2023 में मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा, बस ध्यान रखें चाणक्य की ये बातें

ब्रज में बसंत पंचमी से शुरू हो जाती है होली, 40 दिन तक चलता है फाग महोत्सव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।