1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: साल 2023 में मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा, बस ध्यान रखें चाणक्य की ये बातें

Chanakya Niti: साल 2023 में मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा, बस ध्यान रखें चाणक्य की ये बातें

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 06, 2023 12:04 am IST,  Updated : Jan 06, 2023 12:11 am IST

Chanakya Niti: हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उनपर सदैव बनी रहे। आचार्य चाणक्य ने इसे लेकर कुछ खास बातें बताई हैं, जिसे अपनाकर आप धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं।

chanakya niti- India TV Hindi
chanakya niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: नए साल से हर कोई नई उम्मीद लगा कर बैठा हुआ है। सभी यही चाहते हैं कि साल 2023 में उनके लिए अपार खुशियां और कामयाबी मिले। ऐसे में अगर आप भी नए साल में आर्थिक समृद्धि चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपना लें। चाणक्य के मुताबिक, लक्ष्मी की चाह तो हर किसी को होती है लेकिन उनकी कृपा दृष्टि सभी को नसीब नहीं होती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे हम मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

दिखावे से रहे दूर

चाणक्य के मुताबिक,  व्यक्ति को दिखावा और झूठ-छल से दूर रहना चाहिए। ये चीजें लोगों को अंधकार की तरफ ले जाता है और फिर धनवान व्यक्ति भी कंगाल हो जाता है। धन लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि व्यक्ति धन, सुंदरता और पद सब का दिखावा न करें।

कलह-क्लेश न करें 

जिस घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं होता है वहां देवी लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं।  इसके अलावा जहां बड़े-बुजुर्गों का सम्मान, महिलाओं की इज्जत और दूसरों के हित का ध्यान रखा जाता है वहां लक्ष्मी का वास रहता है। 

दान करें

दान करने से हमेशा धन में वृद्धि होती है। चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति दान पुण्य का कार्य करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। बता दें कि हिंदू धर्म में दान का महत्व काफी अधिक है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

Satyanarayan Puja 2023: शुक्रवार को है साल की पहली सत्यनारायण पूजा व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री, शुभ मूहुर्त और आरती

Chanakya Niti: महिलाएं अपनी इस खूबी के दम पर हर किसी को बना लेती हैं अपना, सभी जगह मिलता है सम्मान

Magh Month 2023 Vrat-Festival List: बसंत पंचमी से लेकर मौनी अमावस्या तक, जानिए माघ में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार के बारे में

Surya Gochar 2023: मकर राशि में सूर्य के गोचर से इन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म