कल बुध और मंगल की विशेष स्थिति से दशांक योग बनने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह योग कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन और पढ़ाई के लिहाज से शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। खास तौर पर 3 राशियों को रुके काम आगे बढ़ने और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। कौन-कौन सी राशियों के लिए दशांक योग भाग्यशाली साबित हो सकता है? पढ़िए दशांक योग 2026 लकी राशियों का राशिफल।
कैसे बनेगा दशांक योग
द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर बुध और मंगल दशांक योग बनाएंगे। यह योग तब बनता है, जब दो ग्रहों के बीच 36 डिग्री का कोण बनता है। वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार और मंगल को सेनापति माना जाता है। इसलिए दोनों की इस स्थिति को राजकुमार -सेनापति मंत्रणा से भी जोड़ा जाता है।
किन क्षेत्रों में मिलेगा फायदा
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, दशांक योग के प्रभाव से बुद्धि, संवाद क्षमता और निर्णय शक्ति बेहतर हो सकती है। नौकरी-कारोबार में नई योजनाएं बनाने के साथ अटके काम बनने के योग हैं। ट्रेडिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है।
मेष राशि
आपके लिए यह योग करियर और कमाई के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कारोबारियों की अटकी हुई डील दोबारा आगे बढ़ सकती है। पुराने भुगतान या रुके धन की वापसी के संकेत भी हैं। हालांकि, किसी दस्तावेज या आर्थिक सौदे में जल्दबाजी से बचें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा और तकनीकी शिक्षा में फायदा मिल सकता है।
कन्या राशि
दशांक योग का असर आपके कार्यक्षेत्र में देखने को मिल सकता है। आपकी विश्लेषण क्षमता किसी कठिन काम को आसान बना सकती है और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। इसका लाभ आगे चलकर प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। कारोबारियों को नया क्लाइंट या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़ा कोई लंबित फैसला भी आगे बढ़ सकता है। छात्रों को कठिन विषयों पर पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।
कुंभ राशि
आपके लिए यह योग नई सोच को कमाई के अवसर में बदल सकता है। डिजिटल काम, टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। जॉब वालों की कोई नई रणनीति सीनियर्स को प्रभावित कर सकती है। आय बढ़ाने के लिए ओवरटाइम या साइड इनकम शुरू करने का विचार भी आकार ले सकता है। हालांकि, निवेश या आर्थिक जोखिम लेने से पहले पूरी जांच जरूर करें। तकनीकी और रिसर्च क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए भी समय बेहतर रह सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज कब है? नोट कर लें सही तिथियां और शुभ मुहूर्त