1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kanya Pujan 2026 Date: नवरात्रि में कन्या पूजन कब है 26 या 27 मार्च? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Kanya Pujan 2026 Date: नवरात्रि में कन्या पूजन कब है 26 या 27 मार्च? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Mar 23, 2026 10:11 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 01:10 pm IST

Kanya Pujan 2026 Date (कन्या पूजन कब है 2026): नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं बिना कन्याओं को पूजे नवरात्रि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। चलिए जान लेते हैं इस साल कन्या पूजन किस तारीख को किया जाएगा।

kanya pujan 2026 date- India TV Hindi
कन्या पूजन कब है 2026 Image Source : PTI

Kanya Pujan 2026 Date (कन्या पूजन कब है 2026): चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। जिसे कन्या पूजन या कंजक पूजन के नाम से जाना जाता है। कहते हैं बिना कन्या पूजन के नवरात्रि का व्रत-पूजन पूर्ण नहीं होता है इसलिए हर कोई कन्या पूजन जरूर करता है। अब सवाल ये आता है कि कन्या पूजन कब करना चाहिए अष्टमी तिथि पर या फिर नवमी पर? तो आपको बता दें कहीं कन्या पूजन अष्टमी को किया जाता है तो कहीं नवमी पर। आपके यहां जिस भी दिन ये पूजन होता है उसी दिन करें। चलिए जान लेते हैं इस साल कन्या पूजन की तारीख क्या है।

कन्या पूजन कब है 2026 (Kanya Pujan Kab Hai 2026)

इस साल कन्या पूजन 26 मार्च और 27 मार्च 2026 को किया जाएगा। अष्टमी पूजने वाले 26 मार्च को कन्या पूजन करेंगे तो वहीं नवमी पूजने वाले  27 मार्च 2026 को कन्या पूजन करेंगे।

कन्या पूजन मुहूर्त 2026 (Kanya Pujan Muhurat 2026)

कन्या पूजन हवन करने के बाद किया जाता है। वैसे कन्या पूजन के लिए सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक का समय शुभ माना जाता है।

कन्या पूजन कैसे किया जाता है (Kanya Puja Kaise Kiya Jata Hai)

कन्या पूजन के लिए श्रद्धालु अपने घर पर छोटी कन्याओं को बुलाते हैं। जब छोटी कन्याएं घर पर आती हैं तो सबसे पहले उनके पैर धुले जाते हैं। फिर उन्हें एक स्वच्छ आसन पर बिठाया जाता है। उनके माथे पर तिलक लगाया जाता है और हाथ में कलावा बांधा जाता है। इसके बाद उन्हें हलवा, चना और पूरी का भोग लगाया जाता है। जब कन्याएं भोजन कर लेती हैं तो उन्हें दक्षिणा और गिफ्ट दिए जाते हैं। अंत में उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इसके बाता माता के जयकारे लगाते हुए कन्याओं की घर से विदाई की जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Navratri Havan Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि में हवन पूजन कब किया जाएगा, नोट कर लें डेट, टाइमिंग और पूजा सामग्री लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।