केतु ग्रह को ज्योतिष में अध्यात्म, वैराग्य, तांत्रिक क्रियाओं और वैराग्य का कारक माना जाता है। कुंडली में इसकी शुभ स्थिति व्यक्ति को ज्ञानी बनाती है, वहीं प्रतिकूल स्थिति में ये व्यक्ति को परेशानियों में भी डाल सकता है। होली के बाद 16 मार्च को केतु की चाल में परिवर्तन होगा। केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय चरण से द्वितीय चरण में आ जाएंगे। आपको बता दें कि केतु ग्रह इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं। केतु की बदली चाल राशिचक्र की 2 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इन राशियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
कर्क राशि
आपकी राशि से तृतीय भाव में केतु विराजमान हैं। 16 मार्च को नक्षत्र पद परिवर्तन करने के बाद आपके जीवन में ये कई सुखद बदलाव ला सकते हैं। अपनी मेहनत का आपको उचित परिणाम प्राप्त होगा और करियर के क्षेत्र में भी उन्नति प्राप्त होगी। केतु आपको धैर्यवान बनाएंगे। केतु के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेने का भी आपको मौका मिल सकता है जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाग्य समय-समय पर आपके साथ खड़ा दिखेगा, जिससे कई बिगड़ते कार्य भी इस दौरान बन सकते हैं।
मकर राशि
केतु आपके नवम भाव में हैं और इस भाव में केतु शुभ परिणाम दे सकते हैं। केतु के नक्षत्र पद परिवर्तन करने के बाद भाग्य का साथ आपको प्राप्त होगा। इस दौरान बीते समय में की गई मेहनत का भी उचित परिणाम आपको मिल सकता है। पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे, वहीं पैतृक कारोबार करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस राशि के कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी, साथ ही कुछ लोगों को पदोन्नति भी इस दौरान मिल सकती है। केतु की स्थिति के चलते शिक्षा के क्षेत्र में भी मकर राशि के लोग उचित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोगों के मन में वैराग्य लेने का विचार आ सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
राहु होली के ठीक बाद बदलेंगे चाल, मई के मध्य तक सावधान रहें ये 3 राशियां
सूर्य-शुक्र की मीन राशि में होगी युति, 14 मार्च से इन 3 राशियों की तिजोरी में बढ़ेगा धन