1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Labh Drishti Rajyog: मई के पहले हफ्ते में बनेगा दुर्लभ लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा जबरदस्त मुनाफा

Labh Drishti Rajyog: मई के पहले हफ्ते में बनेगा दुर्लभ लाभ दृष्टि राजयोग, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा जबरदस्त मुनाफा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 17, 2026 06:39 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 06:39 pm IST

Labh Drishti Rajyog: मई के महीने में लाभ दृष्टि योग बनने के चलते कुछ राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्त हो सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में इन्हीं राशियों के बारे में बताने वाले हैं।

Labh Drishti Rajyog- India TV Hindi
लाभ दृष्टि राजयोग Image Source : FREEPIK

Labh Drishti Rajyog: मई के महीने में 2 तारीख को शुक्र और शनि के बीच लाभ दृष्टि राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग शनि और शुक्र के एक विशेष कोण में होने के चलते बनेगा। आपको बता दें जब भी शुक्र-शनि 90 और 60 डिग्री के कोण पर रहकर एक-दूसरे पर दृष्टि डालते हैं तो लाभ दृष्टि योग बनता है। ऐसा ही 2 मई को भी होने जा रहा है। लाभ दृष्टि योग बनने के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इन राशियों की किस्मत करवट लेगी और अच्छा धन लाभ भी इनको मिल सकता है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

शुक्र और शनि के बीच बनने वाला लाभ दृष्टि योग आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां आप छू सकते हैं। मई का महीना आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने वाला भी साबित हो सकता है। कारोबार के संबंध में की गई यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। 

मिथुन राशि

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के लोगों को अपने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। किसी दोस्त या सहकर्मी की मदद से मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी और मई माह के अंत में आप कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। निवेश किए गए धन से आपको जबरदस्त धन लाभ मिलने के भी योग हैं। 

कन्या राशि 

लाभ दृष्टि योग के बनने से कन्या वालों की किस्मत करवट लेगी। जो काम अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। किसी को उधार दिया था तो वो आपको पैसा वापस लौटा सकता है जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कारोबारियों की योजनाएं मई के महीने में सफल होंगी, भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

कुंभ राशि 

आपके लिए लाभ दृष्टि योग का बनना बेहद सुखद साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और धन कमाने के नए-नए स्रोत आपको मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को किस्मत का सहयोग मिलेगा और सफलता आप अर्जित कर सकते हैं। घर के लोग आपका सहयोग करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति की भी प्राप्ति होगी। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: इस मूलांक वालों के लिए चांदी है वरदान की तरह, पहनते ही शुरू हो जाता है गोल्डन टाइम

Kitchen Vastu: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां अन्नपूर्णा, जानें क्या करें और क्या न करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।