Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार चांदी कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ धातु है। इसे पहनने से कुंडली में चंद्रमा और शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। चांदी सबसे अधिक भाग्यशाली मूलांक 2 वालों के लिए माना जाती है क्योंकि इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इसके साथ ही मूलांक 6 और मूलांक 7 वाले भी इस धातु को पहनकर जीवन में सकारात्मकता पा सकते हैं। इन मूलांक वालों को चांदी धारण करके जीवन में सफलता तो मिलती ही है साथ ही मानसिक और शारीरिक रूप से भी अच्छे बदलाव इनको देखने को मिलते हैं।
मूलांक 2
मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा को मन, माता, एकाग्रता और सुख का कारक भी माना जाता है। ऐसे में अगर मूलांक 2 वाले चांदी धारण कर लेते हैं तो इनको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है। इनको करियर और कारोबार में अनुकूल परिणाम मिलते हैं और धन लाभ के अवसर बनते हैं। चांदी पहनने से मूलांक 2 वालों के निर्णय लेने के क्षमता भी अच्छी होने लगती है। चांदी इनके जीवन की लगभग हर परेशानी को दूर करने वाली धातु मानी जाती है। अगर इस राशि के जातक चांदी धारण करें और साथ ही भगवान शिव की भी निरंतर पूजा करें तो राजयोग जैसे फल इन्हें जीवन में प्राप्त हो सकते हैं।
मूलांक 6
चांदी शुक्र के स्वामित्व वाले मूलांक 6 वालों के लिए भी लकी धातु मानी जाती है। इस मूलांक वाले अगर चांदी को धारण करते हैं तो जीवन की कठिनाइयों का अंत होता है। इनको सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और साथ ही भौतिक सुख भी इन्हें प्राप्त होते हैं। चांदी धारण करने से इनकी एकाग्रता में वृद्धि होती है इसलिए इनकी रचनात्मकता निखर कर लोगों के सामने आती है। इस मूलांक वाले लोग आर्थिक लाभ भी चांदी धारण करने से पाते हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। केतु का चंद्रमा से विशेष संबध माना जाता है, इसलिए मूलांक 7 वालों के लिए भी चांदी धारण करना शुभ माना गया है। इस मूलांक वाले लोग कभी-कभी खुद को भावनात्मक रूप से अस्थिर पा सकते हैं, लेकिन अगर चांदी ये लोग धारण करते हैं तो जीवन में स्थिरता आती है। चांदी धारण करने पर मूलांक 7 वालों के धन लाभ के भी योग बनते हैं और करियर के क्षेत्र में भी ये प्रगति पाते हैं।
चांदी पहनने के नियम
- चांदी को सोमवार या शुक्रवार के दिन आपको धारण करना चाहिए।
- दाहिने हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनना शुभ माना जाता है।
- चांदी को जो भी आभूषण आप पहनने वाले हैं उसमें कोई जोड़ नहीं होना चाहिए।
- चांदी पहनने के बाद आपको समय-समय पर इसकी सफाई भी करवानी चाहिए।
- पूर्णिमा के दिन चांदी पहनना बेहद शुभ माना गया है, इसलिए सोम पूर्णिमा या शुक्र पूर्णिमा के दिन को चांदी धारण करने के लिए चुनें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Numerology: इस मूलांक वालों के लिए वरदान है सोना, पहनते ही चमक उठेगी किस्मत और मिलेगी सुनहरी सफलता!