1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Lucky Mole of Women: शरीर के इन हिस्सों पर तिल होना माना जाता है शुभ, मां धन लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती है ये लड़कियां

Lucky Mole of Women: शरीर के इन हिस्सों पर तिल होना माना जाता है शुभ, मां धन लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती है ये लड़कियां

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 29, 2026 07:49 pm IST,  Updated : Jan 29, 2026 07:50 pm IST

Lucky Mole of Women: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिल केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि भाग्य, धन और सुख-समृद्धि का संकेत भी होते हैं। जिन महिलाओं के शरीर के कुछ विशेष हिस्सों पर तिल होता है, वे जहां जाती हैं वहां खुशहाली और वैभव अपने साथ ले जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही शुभ तिलों के बारे में।

Lucky Mole- India TV Hindi
महिलाओं के शरीर के इन हिस्सों पर तिल होते हैं भाग्यशाली Image Source : PEXELS

Lucky Mole of Women: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर की बनावट, रंग, चाल-ढाल और शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में बताया गया है। इन्हीं निशानों में तिल का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर महिलाओं के शरीर के कुछ खास अंगों पर तिल होना उन्हें बेहद भाग्यशाली और लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, तिल व्यक्ति के पिछले जन्म के कर्मों और वर्तमान जीवन के फल को दर्शाते हैं। महिलाओं के शरीर पर शुभ स्थानों पर तिल होना उनके जीवन में धन, सम्मान और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

माथे के बीच या दाहिनी ओर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के माथे के ठीक बीच या दाहिनी ओर तिल होता है, वे अत्यंत सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं आत्मविश्वासी होती हैं और समाज में इन्हें मान-सम्मान मिलता है। इनके जीवन में धन की कमी नहीं होती और ये परिवार की उन्नति में बड़ा योगदान देती हैं।

नोज पॉइंट पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाक की नोक पर तिल होना आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाएं थोड़ी जिद्दी हो सकती हैं, लेकिन कम मेहनत में बड़ी सफलता हासिल करती हैं। इन्हें ऐशो-आराम और लग्जरी जीवन पसंद होता है।

ठुड्डी पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं जिनकी ठुड्डी पर तिल होती है, ऐसी महिलाएं शांत, गंभीर और समझदार होती हैं। ये धन को संभालकर रखने में माहिर होती हैं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखती हैं। इनके घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

कमर पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिलाओं के कमर पर तिल होना अत्यंत शुभ संकेत माना गया है। ऐसी महिलाएं जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी नहीं देखतीं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये अपने पति और परिवार के लिए बहुत लकी साबित होती हैं।

हथेली के अंदर तिल

दाहिनी हथेली के अंदर तिल होना धनवान बनने का मजबूत संकेत है। ऐसी महिलाओं के पास धन आता भी है और लंबे समय तक टिकता भी है। ये दयालु स्वभाव की होती हैं और दूसरों की मदद करना पसंद करती हैं।

पैरों के तलवों पर तिल

ऐसी लड़कियां जिनके पैरों के तलवों पर तिल होता है, वो भाग्यशाली मानी जाती है। पैरों के तलवों पर होना राजयोग का प्रतीक माना जाता है। ऐसी महिलाएं अक्सर विदेश यात्रा करती हैं और उच्च पदों पर पहुंचती हैं। इनकी किस्मत का असर पूरे परिवार पर पड़ता है और घर में तरक्की आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: फरवरी में बनने जा रहा शुभ संयोग, मंगल-शुक्र की युति करेगी कमाल, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा और खुशियां 

30 January 2026 Ka Panchang: शुक्रवार को किया जाएगा जया एकादशी का पारण, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।