Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक क्यों है जरूरी? जानें इसके 10 बड़े लाभ

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक क्यों है जरूरी? जानें इसके 10 बड़े लाभ

Written By: Naveen Khantwal Published : Feb 26, 2025 12:39 pm IST, Updated : Feb 26, 2025 12:39 pm IST

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन रुद्राभिषेक क्यों जरूरी माना जाता है और इससे क्या लाभ मिलते हैं, आइए जानते हैं।

Mahashivratri 2025- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL महाशिवरात्रि 2025

Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक करना भी बेहद कल्याणकारी माना गया है। महाशिवरात्रि के मौके पर अलग-अलग तरीके से भक्त रुद्राभिषेक करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने को क्यों कहा जाता है और इससे क्या-क्या लाभ आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। 

क्यों करते हैं रुद्राभिषेक?

रुद्राभिषेक का अर्थ है, भगवान रुद्र को स्नान करवाना। महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने पीछे धार्मिक कारण यह है कि, इससे सकारात्मक ऊर्जा भक्तों को प्राप्त होती है और उनका आध्यात्मिक विकास होता है। साथ ऐसा करने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। वहीं महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती है। इसके साथ ही भगवान शिव भी रुद्राभिषेक से अत्यंत प्रसन्न होते हैं। 

रुद्राभिषेक के 10 बड़े लाभ 

  1. अगर आप संतान से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं या संतान प्राप्ति नहीं हो पा रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध से आपको रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको योग्य संतान की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आपकी संतान है तो उनका भविष्य सुधरता है। 
  2. अगर आप धन-धान्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं या आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो महाशिवरात्रि के दिन आपको गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आप पर धनवर्षा करती हैं। 
  3. अगर आप भूमि-भवन या वाहन का सुख प्राप्त करना चाहते हैं तो दही से महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक आपको करना चाहिए। 
  4. यदि आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी में धन कभी कम न हो तो महाशिवरात्रि के पावन दिन पर आप शहद और घी से रुद्राभिषेक कर सकते हैं। 
  5. जो लोग मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं उनको महाशिवरात्रि के दिन किसी तीर्थ स्थल से लाए जल से रुद्राभिषेक करना चाहिए। 
  6. जल में इत्र मिलाकर अगर आप अभिषेक करते हैं तो सभी बीमारियों से आपको मुक्ति मिल सकती है। साथ ही मानसिक शांति भी ऐसा करने से आपको प्राप्त होती है। 
  7. सरसों के तेल से अगर आप महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करते हैं तो आपके शत्रु परास्त होते हैं, आप उनपर विजय प्राप्त करते हैं। 
  8. अगर आप जल से रुद्राभिषेक करते हैं तो माना जाता है कि वर्षा होती है। वहीं मानसिक संतुलन और शांति के लिए भी जल से शिवलिंग का अभिषेक आप कर सकते हैं। 
  9. अगर आप बार-बार ज्वर से पीड़ित रहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल से आपको रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आप स्वस्थ होते हैं और ज्वर बार-बार आपको नहीं होता। 
  10. भगवान शिव के सहस्रनाम मंत्र का जप करते हुए घी से अगर आप रुद्राभिषेक करते हैं तो आपके वंश में सुख-समृद्धि आती है और और वंश का विस्तार होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

महाशिवरात्रि के ठीक बाद मीन राशि में लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगी आर्थिक उन्नति और सफलता

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन रात्रि पूजन की विधि और जागरण करने का लाभ

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement