1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के साथ ही 14 जनवरी के दिन पहला अमृत स्नान भी, राशि के अनुसार इन चीजों के दान से मिलेगा महापुण्य

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के साथ ही 14 जनवरी के दिन पहला अमृत स्नान भी, राशि के अनुसार इन चीजों के दान से मिलेगा महापुण्य

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 13, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Jan 13, 2025 12:55 pm IST

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का पावन पर्व 14 जनवरी को है। इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी, आज इन्हीं चीजों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Makar Sankranti 2025- India TV Hindi
मकर संक्रांति 2025 Image Source : FILE

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का पावन पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इसी दिन महाकुंभ का पहला शाही स्नान भी होगा। ऐसे में मकर संक्रांति की अहमियत साल 2025 में और भी बढ़ गई है। इस दिन अगर आप राशि के अनुसार कुछ जीजों का दान करते हैं तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। साथ ही धार्मिक रूप से भी इस दिन दान को बहुत शुभ माना जाता है। आपको किन चीजों का दान इस दिन करना चाहिए, आइए जानते हैं।

मेष और वृश्चिक राशि

इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इन दोनों राशियों को मकर संक्रांति के दिन गुड़, तांबे के बर्तन, और लाल वस्त्र दान करने चाहिए। ऐसा करने से आपको मन की शांति और करियर में सफलता प्राप्त होती है।

वृषभ और तुला राशि 

इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इन्हें मकर संक्रांति के दिन घी, दूध, चावल, और सफेद कपड़े दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इन चीजों का दान करने से आपको पारिवारिक सुख भी मिलता है और धन में भी वृद्धि होती है।

मिथुन और कन्या राशि राशि 

मकर संक्रांति के दिन इन दोनों राशियों को मूंग दाल, पुस्तकें, और दुर्गा माता की पूजा सामग्री दान में देनी चाहिए। इसके साथ ही छोटी बच्चियों को पैंसिल, रबर, कॉपी भी आप दान दे सकते हैं। इन चीजों का दान करने से आपको शिक्षा और करियर के क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होती है। 

कर्क राशि 

चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन दूध, चावल, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको मानसिक शांति और जीवन में संतुलन प्राप्त होता है।

सिंह राशि

सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों को संक्रांति के शुभ अवसर पर गेहूं, लाल रंग के वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपका स्वास्थ्य सुधरता है और साथ ही आपको पारिवारिक जीवन में भी शुभ फल मिलते हैं। 

धनु और मीन राशि 

ये दोनों राशियां गुरु के स्वामित्व वाली हैं। इन दोनों ही राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन पीले वस्त्र, हल्दी, घी और चना दाल का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से भाग्य इनका साथ देने लगता है और हर क्षेत्र में ये सफलता पाने लगते हैं।

मकर और कुंभ राशि 

शनि के स्वामित्व वाली इन दोनों ही राशियों के लिए मकर संक्रांति के दिन कंबल, काले तिल, उड़द दाल, लोहे के बर्तन दान करना शुभ माना जाता है। इन चीजों का दान करने से इन्हें मानसिक शांति और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh: अगला महाकुंभ कब और कहां लगेगा? जानें कैसे होता है इसका कैलकुलेशन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कल्पवास के हैं ये 21 नियम, पालन करने से जीवन में होगा चमत्कार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।