1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Vakri 2025: 21 जनवरी को मंगल शुरू करेंगे वक्री चाल, ये 3 राशियां रहें सतर्क बढ़ेंगी परेशानियां

Mangal Vakri 2025: 21 जनवरी को मंगल शुरू करेंगे वक्री चाल, ये 3 राशियां रहें सतर्क बढ़ेंगी परेशानियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 17, 2025 11:47 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 11:47 am IST

Mangal Vakri 2025: मंगल ग्रह 21 जनवरी को मिथुन राशि में वक्री गोचर करेंगे। शुक्र की यह स्थिति किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकती है, आइए विस्तार से जानते हैं।

मंगल गोचर 2025- India TV Hindi
मंगल गोचर 2025 Image Source : FILE

Mangal Vakri 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल 21 जनवरी को कर्क राशि से उल्टी चाल चलते हुए मिथुन राशि में आ जाएंगे। मंगल की यह वक्री चाल सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव डालेगी। नेतृत्व, ऊर्जा और साहस-पराक्रम के कारक ग्रह का वक्री होना कुछ राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालने वाला भी साबित हो सकता है। ये राशियां कौन सी हैं और क्या उपाय करने से इनके जीवन में सकारात्मकता आ सकती है, आइए जानते हैं। 

वृषभ 2

मंगल ग्रह का वक्री गोचर आपकी राशि से में द्वितीय भाव में होगा। इस भाव में विराजमान मंगल आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकते हैं। खासकर परिवार के लोगों के साथ मतभेद होंगे और इसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके आर्थिक पक्ष के लिए भी मंगल की यह स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती। इस दौरान धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। आस पड़ोस के लोगों से भी आपके मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। उपाय के तौर पर इस राशि वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

कुंभ 5
आपकी राशि से पंचम भाव में मंगल ग्रह का वक्री गोचर होगा। आपको संतान पक्ष को लेकर इस दौरान बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है, उनका ख्याल रखें। इस अवधि में माता के पक्ष के लोगों के साथ किसी मतभेद के चलते परिवार के बीच आपका नाम खराब हो सकता है। छाती और उदर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी चिंता का विषय बनेंगी। उपाय के तौर पर इस राशि के लोगों को लाल रंग की मिठाई, लाल रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए। 

मीन 4
चतुर्थ भाव में मंगल ग्रह का वक्री होना शुभ नहीं माना जाता। मिथुन राशि में वक्री गोचर के दौरान मंगल आपके इसी भाव में रहेंगे, इसके कारण आपको वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, और टकरार होने की भी आशंका है। इस राशि के जातकों को भूमि, भवन आदि से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सतर्कता बरतनी होगी। किसी पर भी हद से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। अगर आप हृदय से संबंधित स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो इस दौरान अपना विशेष ख्याल रखें। उपाय के तौर पर इस राशि के लोगों को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ानी चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mangal Vakri: मंगल 21 जनवरी को मिथुन राशि में होंगे वक्री, इन 3 राशियों की धन से भरेगी तिजोरी

मौनी अमावस्या और अमृत स्नान का दुर्लभ संयोग, इस दिन जरूर करें ये 3 काम पितरों की बरसेगी असीम कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।