हनुमान जी की उपासना के लिए मंगलवार का दिन सबसे खास माना जाता है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जो मनुष्य इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको मंगलवार के एक ऐसे शक्तिशाली मंत्र के बारे में बताएंगे जिसके जाप से हनुमान जी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। मान्यता है इस मंत्र के जाप से साहस, शक्ति, सुरक्षा, मानसिक स्पष्टता और इच्छापूर्ति जैसे कई लाभ मिलते हैं। यह मंत्र शारीरिक और मानसिक बल देता है साथ ही जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देता है। चलिए जानते हैं ये कौन सा चमत्कारी मंत्र है।
मंगलवार का पॉवरफुल मंत्र (Mangalwar Powerful Mantra)
'ॐ हं हनुमते नमः'
हनुमान भगवान को समर्पित ये छोटा सा मंत्र बेहद चमत्कारी माना जाता है। कहते हैं इसके जाप से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
मंत्र का अर्थ क्या है (Om Hanumate Namah Mantra Meaning)
- ॐ: यह एक पवित्र ध्वनि है जो ब्रह्मांड का प्रतिनिधित्व करती है।
- हं : यह हनुमान जी का बीज मंत्र है।
- हनुमते : यह हनुमान जी को संबोधित है।
- नमः : इसका अर्थ है "नमस्कार" या "प्रणाम"।
इसलिए "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का अर्थ है "मैं हनुमान जी को नमस्कार करता हूं।"
इस मंत्र जाप के लाभ
- ऐसा माना जाता है कि यह मंत्र व्यक्ति को आंतरिक शक्ति प्रदान करता है जिससे वह जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होता है।
- कहते हैं इस मंत्र का जाप नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करता है।
- यह मंत्र मन को शांत करता है और एकाग्रता शक्ति में सुधार करता है।
- कहते हैं इस मंत्र का नियमित जाप करने से भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- त्र जाप आत्मा को ईश्वर से जोड़ता है, जिससे आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है।
जाप की सही विधि
मंत्र जाप से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। अगर घर पर इस मंत्र का जाप कर रहे हैं तो शांत और पवित्र स्थान चुनें। इस मंत्र का जाप सुबह या शाम किसी भी समय किया जा सकता है। अगर आप बाहर हैं तो वहां भी शांत रहकर मन ही मन इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। मंत्र जाप रुद्राक्ष या तुलसी की माला से कम से कम 108 बार करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
जन्माष्टमी पर बन रहे कई शुभ योग, 3 राशियों पर श्रीकृष्ण की रहेगी खास कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता