1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े 4 आसान उपाय, भगवान विष्णु भर देंगे खुशियों से झोली

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े 4 आसान उपाय, भगवान विष्णु भर देंगे खुशियों से झोली

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 26, 2026 06:50 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 06:50 pm IST

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही तुलसी के कुछ उपाय भी आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Mohini Ekadashi - India TV Hindi
मोहिनी एकादशी Image Source : FREEPIK

Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है। इसके साथ ही मोहिनी एकादशी के दिन आप अगर तुलसी के कुछ आसान उपाय करते हैं तो विष्णु भगवान का असीम आशीर्वाद आप पर बरसता है और जीवन में खुशियां आती हैं। आज तुलसी के कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

मोहिनी एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय 

तुलसी परिक्रमा- मोहिनी एकादशी के व्रत में सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान के बाद सबसे पहले विष्णु भगवान का पूजन करना चाहिए। इसके बाद आपको 108 बार तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं भगवान विष्णु पूरी करते हैं। 

भगवान विष्णु को अर्पित करें तुलसी- एकादशी से पहले वाले दिन आपको तुलसी के कुछ पत्ते तोड़कर रखने चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान इन पत्तों को विष्णु जी की प्रतिमा या तस्वीर पर आपको अर्पित करना चाहिए। यह आसान सा उपाय खुशियों से आपकी झोली को भर सकता है। इस उपाय को करने से परिवार में सकारात्मकता भी आती है और आपको आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। 

तुलसी पर बांधें कलावा- मोहिनी एकादशी के दिन आपको तुलसी के समक्ष एक दीपक जलाना चाहिए और साथ ही एक कलावा तुलसी या फिर तुलसी के गमले पर बांधना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं। ऐसा करने से तुलसी माता के साथ ही आपको माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

तुलसी के गमले की मिट्टी का तिलक- एकादशी वाले दिन तुलसी के पूजन के साथ ही तुलसी के गमले की मिट्टी का तिलक भी करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। इसके साथ ही मिट्टी का तिलक लगाने से आपको करियर और कारोबार में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें-

Numerology: अनजाने डर और भ्रम का शिकार होते हैं इस मूलांक के लोग, समय पर न मिला मार्गदर्शन तो बढ़ जाता है खतरा

Vastu Tips: किचन से जुड़ी 5 गलतियां कर देंगी बर्बाद, समय रहते सुधार लें किचन का वास्तु

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।