चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना जाता है। जिन भी जातकों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति शुभ होती है उन्हें जीवन में सुखद फल प्राप्त होते हैं। चंद्रमा 8 तारीख को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं। चंद्रमा के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में लाभदायक स्थिति बन सकती है। इन राशियों को धन और करियर के मामले में फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
सिंह राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा। इस भाव में चंद्रमा बेहद शुभ फल परिणाम करते हैं। आने वाले कुछ दिनों में आपको धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आप जिस भी कार्य में हाथ आजमाएंगे आपको लाभ होगा। धन का निवेश भी सिंह राशि के जातकों को भविष्य में लाभ दिला सकता है। कई समस्याओं का अंत भी इस दौरान होगा। अवसरों को पहचानेंगे तो अच्छी डील आपके हाथ लग सकती है। घर परिवार में भी इस दौरान खुशियों का आगमन होगा।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में हुआ है। इस गोचर के प्रभाव से विपरीत परिस्थितियों में भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे अटके कार्य भी पूरे होंगे। कारोबारियों के लिए आने वाले कुछ दिन बड़े धन लाभ का संकेत दे रहे हैं। कुछ लोगों को अचानक कहीं से बड़ी धन राशि प्राप्त हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे हैं या फिर कहीं इंटरव्यू दिया है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर परिवार में कोई शुभ-मांगलिक कार्यक्रम होने से खुशी महसूस करेंगे।
मकर राशि
चंद्रमा आपके भाग्य भाव यानि नवम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग इस दौरान प्राप्त होगा। मई महीने का मध्य भाग कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा होंगी कि आप अचानक से पदोन्नति या धन लाभ पा सकते हैं। आपकी सेहत में भी इस दौरान अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। शिक्षार्थियों को गुरुजनों के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी देखें-
गुरु की अतिचारी गति और शनि के वक्री होने से बिगड़ेंगे हालात, देश-दुनिया में दिखेंगे ये अशुभ असर