1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nag Panchami 2024: नाग पंचमी में इस विधि से करें नाग देवता की पूजा, पैसों से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, घर में रहेगी सुख-शांति

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी में इस विधि से करें नाग देवता की पूजा, पैसों से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, घर में रहेगी सुख-शांति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 25, 2024 10:43 am IST,  Updated : Jul 25, 2024 10:43 am IST

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन पूजा की सही विधि क्या है और इस दिन नाग देवता की पूजा से क्या-क्या लाभ आपको प्राप्त हो सकते हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

Nag Panchmi 2024- India TV Hindi
Nag Panchmi 2024 Image Source : FILE

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे नाग देवता की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है, जो साल 2024 में 9 अगस्त को है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष दूर होता है और साथ ही परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याओं का निवारण भी होता है। ऐसे में आज हम बताएंगे कि नाग पंचमी की पूजा विधि क्या है और इससे क्या-क्या लाभ आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

नाग पंचमी की पूजा विधि

स्नान और शुद्धिकरण: नाग पंचमी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल और घर को स्वच्छ और पवित्र करें।

पूजा स्थल को ऐसे करें तैयार: घर के पूजा स्थल को अच्छे से सजाएं। वहां पर नाग देवता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें या फिर आप चांदी से बना नाग नागिन का जोड़ा भी रख सकते हैं। 

पूजा सामग्री: पूजा के लिए दूध, चावल, चंदन, रोली, अक्षत,  पुष्प, धूप, दीपक और नैवेद्य (मिठाई) की व्यवस्था पहले ही कर लें। 

नाग देवता का अभिषेक: नाग देवता की मूर्ति या फिर नाग-नागिन के जोड़े को दूध, पानी और गंगा जल से स्नान करवाएं। 

पुष्पांजलि: नाग देवता की मूर्ति या तस्वीर पर चंदन का लेप करें और पुष्प उन्हें अर्पित करें।

धूप-दीप: इसके बाद धूप और दीपक जलाकर आपको नाग देवता की आरती करनी चाहिए। आरती के दौरान "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ नागेंद्राय नमः" मंत्र का जाप करें।

नैवेद्य: नाग देवता को नैवेद्य (मिठाई) अर्पित करें। विशेष रूप से दूध और लड्डू का भोग इस दिन आपको नाग देवता को लगाना चाहिए।

मंत्र जप: नाग पंचमी के दिन "ॐ कुरुकुल्ये हुं फट स्वाहा" मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र का कम से कम आपको 108 बार जाप करना चाहिए।

नाग पंचमी की कथा पढ़ें: नाग पंचमी की कथा पढ़ें या सुनें और परिवार के अन्य सदस्यों को भी नाग देवता की कथा आपको सुनानी चाहिए।

इस विधि से अगर आप नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करते हैं तो कई शुभ परिणाम आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। 

नाग पंचमी की पूजा के लाभ

  • पैसों से जुड़ी परेशानियां होती हैं दूर: नाग देवता की पूजा से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। आपका धन संचित होने लगता है और आप जीवन में प्रगति करते हैं। 
  • घर में आती है सुख-शांति: नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष दूर होता है और साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। नाग देवता की पूजा से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। 
  • वास्तु दोष होता है दूर: नाग देवता की पूजा करने से घर में सकारात्मकता आती है और वास्तु दोष दूर होती है। 
  • नाग पूजन से स्वास्थ्य और सुरक्षा होती है प्राप्त: ऐसा माना जाता है कि विधि-विधान पूर्वक नाग देवता की पूजा करने से सर्पदंश और अन्य जहरीले जीवों से सुरक्षा मिलती है। साथ ही आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव आते हैं। 
  • धन-संपत्ति में वृद्धि: नाग पंचमी पर विधिपूर्वक जो भी लोग नाग देवता की पूजा करते हैं उनके जीवन में धन संपत्ति की कमी नहीं रहती।

नाग पंचमी का पावन पर्व हमें नाग देवता की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। अगर इस दिन आप सही विधि से नाग देवता की पूजा करें तो आपको जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2024: सावन के महीने में इन पांच में से कोई 1 पौधा ले आएं घर, खुशियों से भर जाएगी आपकी झोली, माता लक्ष्मी भी बरसाएंगी कृपा

किस्मत वालों को ही दिखते हैं सावन में ये 5 सपने, भगवान शिव की असीम कृपा का है ये संकेत 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।