चंद्रमा आज 9 मई को कन्या राशि में हैं वहीं शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में शुक्र-चंद्र मिलकर समसप्तक और योग का निर्माण करेंगे। वहीं शुक्र अपनी राशि में हैं इसलिए मालव्य योग भी 9 मई को बना हुआ है। वहीं गुरु के साथ चंद्रमा नवपंचम योग बना रहे हैं। इन शुभ योगों के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति होगी। इन राशियों को अचानक से धन लाभ मिल सकता है या करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृषभ राशि
गुरु ग्रह आपकी राशि में हैं और चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में होंगे। ऐसे में नवपंचम योग का शुभ परिणाम आपको सबसे अधिक मिलेगा। अचानक से आपको कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अच्छे बदलाव देख सकते हैं। कुछ लोगों को बड़ी जिम्मेदारी इस दौरान मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सकरात्मक बदलाव आएंगे। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।
कन्या राशि
नवपंचम योग के बनने से मनचाही नौकरी इस राशि के जातकों को मिल सकती है। शिक्षा क्षेत्र में भी आप उचित बदलाव देख सकते हैं। विद्यार्थियों की कई उलझनें इस दौरान सुलझ सकती हैं। इस राशि के कुछ जातक भविष्य का सही रोडमैप इस दौरान बना सकते हैं। धन-धान्य की भी कन्या राशि के जातकों को प्राप्ति हो सकती है। कुछ लोगों को अपने दोस्तों या रिश्तेदार से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
धनु राशि
गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं और चंद्रमा के साथ नवपंचम योग बना रहे हैं। ऐसे में आपके लिए भी 9 मई के बाद का समय शुभ साबित हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको ख्याति प्राप्त होगी। आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। अगर परिवार से दूर रहते हैं तो इस दौरान मिलने जा सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों से भी धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
कुंभ राशि
शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम योग शुभ साबित होगा। आपकी योग्यता में निखार आएगा और आपके काम को पहचान मिलेगी। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य आयोजित हो सकता है और आप शामिल होकर खुशियां प्राप्त कर सकते हैं। आपको धन-धान्य की भी इस दौरान प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में अग्रसर हैं तो अच्छे अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी पढ़ें:
किसने लगाया था सबसे पहले सिंदूर, कैसे शुरू हुई परंपरा? इन धार्मिक शास्त्रों में है इसका जवाब
Rahu Transit 2025: 18 मई को राहु करने वाला है गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका क्या पड़ेगा प्रभाव