New Year 2026 Rashifal: आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार नए साल में वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि वालों को करियर और आर्थिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को सतर्क रहना होगा। कोई भी काम सोच-समझकर करना फायदेमंद होगा। वहीं हेल्थ को लेकर जरा सी भी लापरवाही आपका भारी नुकसान कर सकती है। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
नए साल में वृषभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपके प्रयासों का परिणाम आपको देरी से मिल सकता है। खर्चो में अचानक से वृद्धि होने से आप परेशान होंगे। इस साल आपको बजट बनाकर चलना होगा जिससे पैसों की दिक्कत न आए। वर्ष 2026 का शुरुआती समय किसी भी तरह के निवेश के लिए अच्छा नहीं रहेगा। कारोबार जगत में प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
तुला राशि वालों को इस साल आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढेंगी। बिज़नेस में अधिक पैसे लगाने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। लवमेट से थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। किसी नेगेटिव या गलतफहमी का शिकार होने से बचें। आपको अपने ईगो पर नियंत्रण रखने की जरुरत है, रिश्तों को नाजुक तरीके से संभाले। इस वर्ष आपका दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
इस साल आपको धन के मामलों में पहले से रणनीति बनाकर रखनी पड़ेगी। नये कारोबार की शुरुआत करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति चेक कर लें, तो ठीक रहेगा। इस वर्ष में आप अपने कार्यस्थल और अपने बिज़नेस से जुड़े मामलों में सोच विचार करके ही फैसला लें। हेल्थ संबंधी मामलों में ये साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई पुरानी हेल्थ संबंधी समस्या जैसे आपके घुटनों में दर्द, पेट दर्द यदि से सावधान रहने की जरूरत है। इस वर्ष आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपका हेल्थ बिगड़ सकता है। साथ ही समय-समय पर हेल्थ संबंधी चेकअप कराते रहें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
संपादक की पसंद