1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nostradamus Predictions 2024: नास्त्रेदमस की साल 2024 को लेकर भविष्यवाणी, जानिए दुनियाभर में क्या कुछ हो सकता है

Nostradamus Predictions 2024: नास्त्रेदमस की साल 2024 को लेकर भविष्यवाणी, जानिए दुनियाभर में क्या कुछ हो सकता है

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 14, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Dec 14, 2023 04:23 pm IST

Nostradamus Predictions 2024: फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं, जिसमें से बहुत सी सच भी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2024 को लेकर नास्त्रेदमस की क्या भविष्यवाणियां थी।

Nostradamus Predictions 2024- India TV Hindi
Nostradamus Predictions 2024 Image Source : FILE IMAGE

Nostradamus Predictions 2024: बाबा वेंगा की तरह ही फ्रांस के भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने देश-दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने कई ऐसी बातें कहीं थी जो आगे चलकर सच साबित हुई। इसमें महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु से लेकर यूक्रेन में युद्ध और गेहूं की बढ़ती कीमत तक शामिल थी। तो आइए जानते हैं कि प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2024 को लेकर क्या भविष्यवाणियां की थी।

अमेरिका में छिड़ेगा गृहयुद्ध

नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2024 में अमेरिक में गृहयुद्ध छिड़ सकता है। मालूम हो कि इस अगले साल अमेरिक में राष्ट्रपति चुनाव होने वावे हैं। ऐसे में चुनाव के समय अस्थिरता उत्पन्न होने की संभावना है। अमेरिका को लेकर नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी काफी चिंताजनक है।

ब्रिटेन को मिल सकता नया किंग?

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा है कि 'आइजल्स के किंग' जबरदस्ती बाहर निकाला जाएगा। उनकी इस बात को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III से जोड़ा जा रहा है। ब्रिटिश लेखकर और नास्त्रेदमस कमेंटेटर के अनुसार,  चार्ल्स III खुद पर और दूसरी पत्नी पर हमले के डर से पद छोड़ देंगे। उनकी जगह प्रिंस हैरी को ब्रिटेन का सिंहासन दिया जा सकता है।

जलवायु परिवर्तन से मचेगा हाहाकार!

नास्त्रेदमस के अनुसार,साल 2024 में कई गंभीर जलवायु परिवर्तन हो सकते हैं। उन्होंने सूखा, बाढ़ जंगल में आग और रिकॉर्ड तापामन जैसी आपदाओं की संभावन जताई है। अगर नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी सच हुई तो दुनिया में हाहाकार मच जाएगा।

नया पोप  

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2024 में एक नए रोमन पोंटिफ के चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि पोप फ्रांसिस 86 साल के हैं और वे फिलहाल कई स्वास्थ्य परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

नास्त्रेदमस के बारे में

नास्त्रेदमस का पूरा नाम  मिशेल डी नास्त्रेदमस है और उनका जन्म  14 दिसंबर, 1503 में  फ्रांस के एक गांव में हुआ था। उन्होंने 'लेस प्रोफेटीज' नाम की एक किताब लिखी थीं, जिसमें उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस अपनी किताब में कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है उन्होंने इसमें ये भी लिखा है कि दुनिया का अंत कब होगा। नास्त्रेदमस भविष्यवक्ता के अलावा एक डॉक्टर, शिक्षक और दार्शनिक भी थे। उन्होंने  3 जुलाई सन् 1566 में दुनिया को अलविदा कहा था। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Baba Vanga Predictions 2024: अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हुई तो 2024 में मच जाएगी तबाही!

Year Ender 2023: इस साल चार धाम यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, केदारनाथ, बद्रीनाथ से लेकर इन प्रसिद्ध धाम में जुटी भक्तों की इतनी भीड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।