1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Year Ender 2023: इस साल चार धाम यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, केदारनाथ, बद्रीनाथ से लेकर इन प्रसिद्ध धाम में जुटी भक्तों की इतनी भीड़

Year Ender 2023: इस साल चार धाम यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, केदारनाथ, बद्रीनाथ से लेकर इन प्रसिद्ध धाम में जुटी भक्तों की इतनी भीड़

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 13, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 01:20 pm IST

Year Ender 2023: साल दर साल चार धाम यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। साल 2023 में चार धाम यात्रा का रिकॉर्ड टूटा है। तो आइए जानते हैं कि किस धाम में कितने श्रद्धालु पहुंते थे।

Char Dham Yatra 2023- India TV Hindi
Char Dham Yatra 2023 Image Source : FILE IMAGE

Year Ender 2023: हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर कोई अपने जीवन में एक बार जरूर चार धाम की यात्रा करना चाहता है। यही वजह है हर साल इन धामों पर भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। आपको बता दें कि चारधाम में केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री आते हैं। इन चार धामों के साथ अन्य प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल पर भी साल 2023 में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तो आइए जानते हैं साल 2023 में किस धाम पर कितने श्रद्धालु दर्शन करने लिए पहुंचे थे।

चार धाम यात्रा 2023

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल करीब 50 लाख से ज्यादा लोगों ने चार धाम की यात्रा पूरी की। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2021 में करीब 5 लाख 18 हजार भक्त चार धाम यात्रा पर पहुंचे थे। वहीं  2022 में ये आंकड़ा 46 लाख 27 हजार के पार पहुंच गया था। साल 2023 में 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 50 लाख पार कर गया था।

केदारनाथ  धाम

उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंग में से एक माना जाता है। यहां हर साल भोले के भक्तों की भारी भीड़ नजर आती है। केदारनाथ की यात्रा काफी कठिन मानी जाती है हालांकि यहां जाने के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में  करीब 19 लाख 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी की थी। साल 2023 में केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे, जबकि 15 नवंबर 2023 को यात्रा समाप्त हुई थी।

बद्रीनाथ धाम

विष्णु जी के भक्तों के लिए बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करना एक बड़े सपने के साकार होने जैसा है। इस साल बद्रीनाथ की यात्रा 27 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था और समापन 15 नवंबर 2023 को हुआ था। इस साल बद्रीनाथ में करीब 18 लाख 34 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए थे।

गंगोत्री यात्रा 2023

इस साल गंगोत्री यात्रा 9 लाख 5 हजार से ज्यादा भक्तों ने पूरी की थी। साल 2023 में गंगोत्री यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी, जबकि इसका समापन 14 नवंबर को हुआ था। हर साल जब गंगोत्री यात्रा प्रारंभ होती है तो गंगा मईया के दर्शन करने लिए लाखों की संख्या में  श्रद्धालु तीर्थयात्री यहां आते हैं।

यमुनोत्री     

इस साल यमुनोत्री करीब 7 लाख 35 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। यमुनोत्री यात्रा 22 अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी और 15 नवंबर को समाप्त हुई थी। यमुनोत्री को देवी यमुना का निवास स्थल कहा जाता है।  यहां पर देवी यमुना का एक भी मंदिर है।

अमरनाथ यात्रा 

चार धाम के अलावा अन्य तीर्थस्थल की बात करें तो साल 2023 में करीब  4 लाख 40 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस साल अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरू हुई थी और 31 अगस्त 2023 को समाप्त हुई थी। अमरनाथ की यात्रा काफी मुश्किल मानी जाती है लेकिन इसके बावजूद भोले के भक्त हर साल पूरी भक्ति और जोश के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं।

हेमकुंड साहिब यात्रा 

हेमकुंड साहिब सिखों के पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। इस साल हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से 11 अक्टूबर 2023 तक चली थी। हर साल हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। साल 2023 में करीब 2 लाख लोग हेमकुंड साहिब पहुंचे थे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Baba Vanga Predictions 2024: अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हुई तो 2024 में मच जाएगी तबाही!

New Year 2024 And Horoscope: साल 2024 में इन 4 राशियों को नहीं मिलेगा किस्मत का साथ, संघर्षों से भरा रहेगा पूरा वर्ष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।