1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Palmistry: इस तरह की राहु रेखा चमकाती है करियर, जानें हथेली में कहां बनती है

Palmistry: इस तरह की राहु रेखा चमकाती है करियर, जानें हथेली में कहां बनती है

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 28, 2025 12:58 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 01:07 pm IST

Palmistry: हथेली पर राहु रेखा का होगा कई मायनों में शुभ माना जाता है। यह रेखा कहां बनती है और कैसे परिणाम आपको राहु रेखा दे सकती है, आइए जानते हैं।

Rahu Rekha - India TV Hindi
राहु रेखा Image Source : SOCIAL

Palmistry: राहु को ज्योतिष में छाया ग्रह कहा जाता है और इसे क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि जब ये किसी पर अपनी कृपा बरसता है तो छप्पर फाड़कर व्यक्ति को धन-दौलत मिलती है। कुंडली के साथ ही आपकी हथेली में भी राहु का स्थान होता है। अपनी हथेली में राहु की रेखाओं को देखकर आप भी जान सकते हैं, कि राहु की कृपा आप पर बरसेगी या नहीं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि राहु रेखा हथेली में कहां होती है, और इसके होने से कैसे परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

हथेली में कहां बनती है राहु रेखा?

हाथ में राहु रेखा मंगल क्षेत्र से निकलती है। भाग्य रेखा को काटते हुए ये रेखा मस्तिष्क रेखा को छूती है, कई बार यह रेखा मस्तिष्क रेखा को काटते हुए हृदय रेखा तक भी पहुंच सकती है। राहु रेखा एक भी हो सकती है और एक से ज्यादा होने की भी संभावना रहती है। आइए अब जानते हैं कि राहु रेखा देखकर आप अपने करियर, कारोबार, स्वास्थ्य आदि के बारे में कैसे जान सकते हैं। 

साफ राहु रेखा 

हाथ में अगर राहु रेखा साफ-सुथरी हो और अन्य रेखाएं इसे काट न रही हों तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। जिन भी लोगों के हाथ में ऐसी राहु रेखा होती है उन्हें सामाजिक स्तर पर सम्मान की प्राप्ति होती है। करियर के क्षेत्र में ऐसे लोग ऊंचाइयों को छूते हैं। विदेशी कारोबार में भी ये अच्छा मुनाफा कमाते हैं। 

एक ही स्थान पर कई राहु रेखाएं

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में एक से ज्यादा राहु रेखाएं हों और इनकी एक दूसरे से दूरी भी बहुत कम हो तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे लोग सत्ता का लाभ भी उठा सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में इन्हें अच्छे परिणाम मिलते हैं। 

राहु रेखा का अधिक मोटा होना 

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा बेहद मोटी या गहरी है, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति को जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। आपके करियर में भी परेशानियां आ सकती हैं और पर्सनल लाइफ को लेकर भी कुछ न कुछ चुनौती बनी रहती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

March Grah Gochar: शनि-सूर्य की युति के साथ ही कई ग्रह मार्च में बदलेंगे चाल, 4 राशियों के लिए यादगार रहेगा यह महीना

March Grah Gochar: शनि-सूर्य की युति के साथ ही कई ग्रह मार्च में बदलेंगे चाल, 4 राशियों के लिए यादगार रहेगा यह महीना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।