1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Panchgrahi Yog: कुंभ में बना पंचग्रही योग होली तक बढ़ा सकता है 3 राशियों का तनाव, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी रहना होगा सतर्क

Panchgrahi Yog: कुंभ में बना पंचग्रही योग होली तक बढ़ा सकता है 3 राशियों का तनाव, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी रहना होगा सतर्क

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 24, 2026 09:52 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 09:52 am IST

Panchgrahi Yog: वर्तमान समय में कुंभ राशि में पांच ग्रह एक साथ विराजमान हैं। इन पांच ग्रहों का एक साथ होना पंचग्रही योग का निर्माण कर रहा है। मार्च के शुरूआती सप्ताह तक यह योग बना रहेगा। कुछ राशियों को तब तक बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

Panchgrahi Yog- India TV Hindi
पंचग्रही योग Image Source : FREEPIK

Panchgrahi Yog: कुंभ राशि में 23 मार्च से पंचग्रही योग बना हुआ है। कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु इस समय विराजमान हैं। इस पंचग्रही योग के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को मार्च 2 तारीख तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक और करियर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और साथ ही पारिवारिक जीवन में भी इनको सतर्क रहना होगा। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों के अष्टम भाव में पांच ग्रह एक साथ बैठे हैं। यह भाव अनिश्चितताओं और दुर्घटनाओं का कारक माना जाता है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को मार्च के पहले सप्ताह तक यात्राओं के दौरान सतर्क रहना होगा। करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें वरना पछताना पड़ सकता है। धन न उधार दें और ना ही उधार लें। इस दौरान आपको सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। छोटी सी स्वास्थ्य समस्या होने पर भी चिकित्सक की सलाह लें वरना स्थिति गंभीर हो सकती है। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। 

कन्या राशि

आपके छठे भाव में पंचग्रही योग बनेगा। इस भाव को शत्रु, चिंता और रोग का भाव कहा जाता है। इसलिए कन्या राशि के जातकों को अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला न लें। कोई बुरी खबर आपको अंदर तक झकझोर सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशि 

आपकी राशि से द्वादश भाव में पंचग्रही योग बनेगा। यह भाव हानि और विदेश का कारक माना जाता है। आर्थिक मामलों को लेकर छोटी सी भूल भी भारी पड़ सकती है। धन का लेन-देन किसी विश्वासपात्र के सानिध्य में ही करें। इस दौरान कुछ लोगों को अचानक से कार्यक्षेत्र में नकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं, धैर्य बनाए रखें और अपने काम पर फोकस करें स्थिति बदलेगी जरूर। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद करने से आपको बचना होगा। उपाय के तौर पर भगवान विष्णु के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Holi 2026: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, अजब-गजब हैं मान्यताएं

Holashtak 2026: होलाष्टक आज से शुरू, जानें अगले आठ दिनों तक क्या करना सही क्या कार्य हैं वर्जित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।