1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी के दिन करें 5 मंत्रों का जप, पारिवारिक और आर्थिक जीवन में मिलेंगे शुभ फल

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी के दिन करें 5 मंत्रों का जप, पारिवारिक और आर्थिक जीवन में मिलेंगे शुभ फल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 14, 2026 07:32 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 07:32 pm IST

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 को रखा जाएगा। इस दिन कुछ मंत्रों का जप करने से आपको आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

Papmochni Ekadashi- India TV Hindi
पापमोचिनी एकादशी Image Source : INDIA TV

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में पापमोचनी एकादशी का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है इसके साथ ही कुछ मंत्रों का जप करने से भी इस दिन आप प्रभु कृपा पा सकते हैं। इन मंत्रों का जप करने से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं और साथ ही आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आती हैं। 

पापमोचनी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जप

  1. शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥ 

  2. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
  3. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
  4. ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।।
  5. ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

मंत्र जप के लाभ 

पापमोचनी एकादशी के दिन ऊपर दिए गए मंत्रों का जप करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है। हालांकि इन मंत्रों का जप आपको एकांत स्थान में बैठकर करना चाहिए। जो लोग पारिवारिक जीवन में खुशियां और आर्थिक लाभ चाहते हैं उनको मंत्र जप कम से कम 108 बार अवश्य करना चाहिए। इन मंत्रों के जप से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है और करियर क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलता है। एकादशी से शुरू करके इनमें से किसी भी एक मंत्र का जप लगातार 11 दिन तक अगर आप करते हैं तो आपकी मनोकामना पूरी होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचिनी एकादशी के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, हर पाप से मिलेगी मुक्ति, श्री हरि की कृपा से दूर होगा हर दुख

Chaitra Navratri 2026 Maa Durga Ki Sawari: पालकी पर सवार होकर आ रही हैं मां अंबे, हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानिए क्या हैं इसके मायने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।