शनिवार की शाम को आकाश में एक दुर्लभ घटना देखने को मिलेगी। सूर्यास्त के बाद 6 ग्रह एक कतार में होंगे। इस अद्भुत घटना को भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में देखा जा सकता है। खगोल विज्ञान के अनुसार, जब सौरमंडल के बहुत से ग्रह एक कतार में आते हैं तो इसे प्लेनेटरी परेड का नाम दिया जाता है। वास्तविकता में दखें तो ग्रह एक सीध में नहीं होते लेकिन पृथ्वी पर देखने से यह प्रतीत होता है कि ग्रह एक कतार में हैं। शनिवार की शाम प्लेनेटरी परेड में बृहस्पति, शुक्र, बुध, शनि, यूरेनस और नेपच्यून ग्रह शामिल रहेंगे। यह दुर्लभ घटना सूर्यास्त के आधे घंटे बाद देखी जा सकती है। इस खगोलीय स्थिति का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। इन राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं राशिचक्र की इन राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
आपको अचानक से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ग्रहों की स्थिति के चलते आपको आर्थिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मार्च महीने की शुरुआत भी आपके लिए अच्छी साबित होगी। करियर से जुड़ी परेशानियों का हल आप ढूंढ सकते हैं। इसके साथी ही सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। नए माह में आप नई ऊर्जा के साथ प्रवेश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आप पर ग्रहों की स्थिति का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आप मानसिक रूप से सशक्त नजर आएंगे। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। रोजगार की तलाश में थे तो मार्च का महीना आपके सपनों को पूरा कर सकता है। उच्च शिक्षा के लिए कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। समाज के गणमान्य लोगों से आपकी जान-पहचान हो सकती है।
कुंभ राशि
आपकी वाणी में तेज और व्यक्तित्व में निखार देखा जा सकता है। ग्रह स्थिति बता रही है कि आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ पा सकते हैं। निवेश किए गए धन से इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी आप अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का आपको सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोगों की आमदनी बढ़ सकती है या फिर पदोन्नति मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: