Protruding Teeth Personality Secrets: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव का पता उसके शारीरिक लक्षणों से लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे मुंह से थोड़ा बाहर की तरफ निकले हुए दांतों के बारे में। आचार्य इंदु प्रकाश ने मुंह से बाहर की तरफ निकले हुए दांतों वाले लोगों के स्वभाव के बारे में बताया है। उनके अनुसार, ऐसे जातक दूसरों से अपने विचार मनवाने में माहिर होते हैं और स्वभाव से दिल के अच्छे होते हैं। यहां विस्तार से जानिए सामान्य से कुछ लंबे दांत वाले लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में।
व्यक्तित्व और स्वभाव
जिनके दांत सामान्य से कुछ लंबे होने के कारण बाहर की तरफ निकले होते हैं, वे लोग वाचाल प्रवत्ति के, यानि बहुत बोलने वाले होते हैं। इन्हें चाहें कितनी ही देर बोलने को कह दें, ये कभी थकते नहीं है। दूसरों से अपनी बात कैसे मनवानी है, ये इन्हें बहुत अच्छे तरीके से आता है। इनके स्वभाव में कभी हंसी तो कभी गुस्सा देखने को मिलता है। हालांकि, ये लोग दिल से बहुत अच्छे होते हैं और सब जगह इन्हें सम्मान मिलता है, लेकिन अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ छोटी-मोटी अनबन से घिरे रहते हैं।
इन लोगों में होती है सामाजिक समझ
मुंह से बाहर निकले दांत वाले लोग न केवल बोलचाल में माहिर होते हैं, बल्कि उनकी सामाजिक समझ भी अच्छी होती है। ये आसानी से लोगों के साथ संबंध बना लेते हैं और किसी भी परिस्थिति में अपनी बात को समझाने की कला जानते हैं। हालांकि, इनकी चुलबुली प्रवृत्ति और कभी-कभी गुस्सैल स्वभाव से उनके करीबी रिश्तेदार थोड़े परेशान हो सकते हैं। इन्हें अपने तनाव को नियंत्रित करना और परिवार के साथ संतुलन बनाए रखना सीखना चाहिए। समाज में ये सम्मानित होते हैं, और उनके व्यक्तित्व में करिश्मा और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई देता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: सूर्य-शुक्र की युति करेगी धमाल, 15 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में ग्रोथ और धन में होगी वृद्धि!
संपादक की पसंद