1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ram Mandir Yam Niyam: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्यों जरूरी होता है यम-नियम का पालन करना? जान लीजिए इसमें क्या करना होता है

Ram Mandir Yam Niyam: मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्यों जरूरी होता है यम-नियम का पालन करना? जान लीजिए इसमें क्या करना होता है

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 19, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 02:53 pm IST

Yam Niyam Anushthan: हिंदू धर्म में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने से पहले यम नियम अनुष्ठान किया जाता है। इस अनुष्ठान के नियमों का पालन करना काफी कठिन होता है। तो आइए जानते हैं यम नियम अनुष्ठान के बारे में।

Yam Niyam Anushthan- India TV Hindi
Yam Niyam Anushthan Image Source : INDIA TV

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024, सोमवार के दिन किया जाएगा। इस घड़ी का इतंजार राम भक्त वर्षों से कर रहे थे। अब जाकर उनके सब्र और धैर्य का फल मिलेगा। 22 जनवरी को नए राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस ऐतिहासिक पल का गवाह पूरी दुनिया बनेगी। वहीं आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा अत्यंत ही पावन प्रकिया है, इसके लिए कठिन नियम बनाए गए हैं। इसी नियम में है यम अनुष्ठान। तो चलिए जानते हैं आखिर यम अनुष्ठान नियम क्या है।

यम अनुष्ठान नियन क्या है?

शास्त्रों के मुताबिक, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कठोर यम नियम का पालन करना होता है। अष्टांग योग के आठ भाग है, जिसमें आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, भजन, समाधि, यम और नियम होते हैं। यम नियम में अन्न और बिस्तर पर सोने का त्याग और रोजाना स्नान करना होता है। शास्त्रों के अनुसार, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान को मूर्ति स्थापना करने से पहले यम नियम का पालन करना होता है।

पीएम मोदी कर रहे हैं यम नियम का पालन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में रहेंगे। ऐसे में पीएम मोदी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यम-नियम का पालन कर रहे हैं। पीएम पिछले 8 दिनों से उपवास पर है। इस दौरान पीएम मोदी अन्न नहीं खा रहे हैं और एक नारियल का पानी पी रहे हैं। इसके साथ अन्य यम नियमों का भी पालन कर रहे हैं। पीएम मोदी 11 दिन का अनुष्ठान और व्रत कर रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Magh Month 2024: माघ मास में स्नान-दान करने से मिलता है 10 हजार अश्वमेध यज्ञ के समान फल, जानें कब से शुरू हो रहा है यह पवित्र माह?

Saraswati Puja 2024: सरस्वती पूजा कब है? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Putrada Ekadashi 2024: तरस रहे हैं संतान सुख के लिए तो इस दिन रखें पुत्रदा एकादशी का व्रत, जान लीजिए तिथि और पूजा मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।