1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rare Rajyog: 15 मई को 3 राशियों में बनेंगे 3 राजयोग; इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी!

Rare Rajyog: 15 मई को 3 राशियों में बनेंगे 3 राजयोग; इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 11, 2026 11:46 am IST,  Updated : May 11, 2026 11:48 am IST

Rare Rajyog May 2026: 15 मई का दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस दिन तीन शुभ योग बनने जा रहे हैं जिससे 4 राशि वालों को खूब लाभ प्राप्त होगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

grah gochar- India TV Hindi
15 मई को 3 राशियों में बनेंगे 3 राजयोग Image Source : INDIA TV

Rare Rajyog May 2026: 15 मई को बेहद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल इस दिन तीन राशियों में तीन राजयोगों का निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार ग्रहों की यह जुगलबंदी कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगी। बता दें 15 मई को मेष राशि में लक्ष्मी योग, वृषभ राशि में बुधादित्य योग और मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है। जिसका 4 राशियों को बंपर लाभ मिलेगा। इन राशियों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और बिजनेस में भी खूब लाभ मिलेगा। 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों की 15 मई से किस्मत चमक जाएगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये बढ़िया समय रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के करियर में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त होने की भी प्रबल योग हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए बढ़िया समय है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का 15 मई से सुनहरा दौर शुरू हो जाएगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मनचाही नौकरी मिल सकती है। सफलता आपके कदम चूमेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

15 मई से धनु राशि वालों का गोल्डन पीरियड शुरू हो जाएगा। ये तीन राजयोग आपको अथाह लाभ देंगे। निवेश से भारी मुनाफा होने की उम्मीद है। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आपका कोई काम अटका हुआ है तो वो पूरा हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2026: 14 मई से मेष-कन्या समेत इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र बनाएंगे धनवान!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।