1. Hindi News
  2. धर्म
  3. राशि के अनुसार, किस देवी-देवता की पूजा करने से आपको होगी ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति, अभी जान लें

राशि के अनुसार, किस देवी-देवता की पूजा करने से आपको होगी ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति, अभी जान लें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 24, 2024 04:35 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 04:35 pm IST

राशि के अनुसार आपको किस देवी-देवता की पूजा करने से जीवन में लाभ हो सकता है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं हमारे लेख में।

Astrology - India TV Hindi
राशि अनुसार किस भगवान की पूजा करना शुभ Image Source : FREEPIK

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर राशि का अपना अलग गुण धर्म होता है। इसलिए राशि के अनुसार ही आपको देवी-देवताओं का पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से अनुकूल परिणाम आपको जीवन में प्राप्त होने लगते हैं। इससे आपकी राशि का स्वामी भी मजबूत होता है और जीवन की कई परेशानियों का हल भी आपको मिलने लग जाता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि, मेष से लेकर मीन तक किस राशि वालों को कौन से देवी-देवताओं की पूजा करने से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। 

मेष राशि (Aries)

राशिचक्र की पहली राशि मेष के जातकों का शासक ग्रह मंगल है। इस राशि वालों को हनुमान जी और माता दुर्गा की पूजा करने से लाभ होता है। इनकी पूजा इनके आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाती है। 

वृषभ राशि (Taurus)
शुक्र की स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों को भगवान कृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर प्रतिदिन ये इनका पूजन करें तो जीवन में सुख, समृद्धि वृषभ राशि वाले प्राप्त कर सकते हैं। 

मिथुन राशि (Gemini)
बुध ग्रह के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के जातकों को भगवान विष्णु और गणेश की पूजा से अच्छे परिणाम जीवन में प्राप्त होते हैं। इनकी पूजा मिथुन वालों की बुद्धि का विकास करती है साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में ये सफलता पाने लग जाते हैं। 

कर्क राशि (Cancer)
सौम्य ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करनी चाहिए। इन्हें शिव जी और माता गौरी की पूजा करने से मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। साथ ही धन-धान्य की भी इनको प्राप्ति होती है। 

सिंह राशि (Leo)
ग्रहों के राजा सूर्य की राशि सिंह वालों को सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। इनका पूजन करने से सिंह राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ता है, ज्ञान की इनको प्राप्ति होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। 

कन्या राशि (Virgo)
बुध ग्रह की दूसरी राशि कन्या के जातकों को विष्णु भागवान और गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। इससे इनको जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है और बुद्धि, विवेक में वृद्धि होती है।

तुला राशि (Libra)
इस राशि वालों को भी वृषभ राशि की ही तरह भगवान कृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा-आराधना करनी चाहिए। इनकी पूजा करने से तुला राशि के जीवन में संतुलन आता है और वैभव, ऐश्वर्य की इनको प्राप्ति होती है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)
मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमान जी और माता काली की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। इनकी पूजा करने से वृश्चिक राशि वालों की सभी कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। 

धनु राशि (Sagittarius)
गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातकों को माता दुर्गा और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा करने से इनके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्नति के मार्ग इनको प्राप्त होते हैं।
 
मकर राशि (Capricorn)
शनि ग्रह के स्वामित्व वाली मकर राशि के जातकों को भगवान शिव और शनिदेव की पूजा आराधना करने से सुखद परिणाम प्राप्त होते हैं। मकर राशि वालों को इन देवताओं की पूजा करने से धैर्य, ज्ञान और स्थिरता प्राप्त होती है। 

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा से लाभ होता है। इनकी पूजा करने से कुंभ वालों की ऊर्जा में वृद्धि होती है, आध्यात्मिक ज्ञान इन्हें प्राप्त होता है और साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है। 

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से सुखद फल प्राप्त होते हैं। इस राशि वाले इन देवी-देवताओं की पूजा करके सुख और शांति जीवन में प्राप्त कर सकते हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए विष्णु-लक्ष्मी की पूजा इनके लिए अत्यंत अनुकूल मानी जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा सर्वपितृ अमावस्या के दिन, इस दुर्लभ संयोग से 3 राशियां होंगी मालामाल

महाशांति होम क्या है? क्या इसे आप अपने घर में भी करवा सकते हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।