1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ravan Dahan 2025 Time: रावण दहन का मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए नई दिल्ली, पुणे, जयपुर, लखनऊ समेत अन्य शहरों में रावण जलाने का समय

Ravan Dahan 2025 Time: रावण दहन का मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए नई दिल्ली, पुणे, जयपुर, लखनऊ समेत अन्य शहरों में रावण जलाने का समय

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 02, 2025 07:48 am IST,  Updated : Oct 02, 2025 03:00 pm IST

Ravan Dahan 2025 Time: आज दशहरा यानी विजयादशमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। पंचांग अनुसार ये त्योहार हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग प्रदोष काल में रावण दहन करते हैं। चलिए जानते हैं नई दिल्ली, पटना, मुंबई, नोएडा समेत अन्य शहरों में रावण जलाने का समय क्या रहेगा।

Dussehra- India TV Hindi
रावण दहन मुहूर्त 2025 Image Source : PTI

Ravan Dahan 2025 Time In Delhi, Pune, Kolkata, Kota, Lucknow And In Other Cities: आज 2 अक्तूबर 2025 को पूरे भारतवर्ष में दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। पौराणिक कथाओं अनुसार ये वही दिन है जब भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी। दशहरा के दिन ही शारदीय नवरात्रि पर्व का समापन भी हो जाता है। लोग इस दिन नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं और कलश विसर्जन करते हैं। दक्षिण भारत में ये दिन आयुध पूजा के रूप में भी मनाया जाता है तो वहीं कई स्थानों पर इस दिन सरस्वती विसर्जन और दुर्गा विसर्जन किया जाता है। दशहरा पर्व की सबसे मुख्य परंपरा होती है रावण दहन। इस दिन जगह-जगह पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाकर उनका दहन किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल रावण दहन का मुहूर्त क्या रहेगा।

रावण दहन मुहूर्त 2025 (Ravan Dahan Time 2025)

रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 8 बजे तक रहेगा। रावण दहन प्रदोष काल में किए जाने की परंपरा है।

अब देखिए रावण दहन शुभ मुहूर्त शहर अनुसार

शहर का नाम रावण दहन मुहूर्त 2025
नई दिल्ली 06:06 PM से 8 बजे तक
अयोध्या 05:46 PM से 8 बजे तक
नोएडा 06:05 PM से 8 बजे तक
पुणे 06:22 PM से 8 बजे तक
कोलकाता 05:23 PM से 8 बजे तक
मुंबई 06:26 PM से 8 बजे तक
लखनऊ 05:52 PM से 8 बजे तक
पटना 05:36 PM से 8 बजे तक
चंडीगढ़ 06:10 PM से 8 बजे तक
रांची 06:39 PM से 8 बजे तक
जयपुर 06:16 PM से 8 बजे तक
वाराणसी 05:45 PM से 8 बजे तक
जम्मू 06:14 PM से 8 बजे तक
देहरादून 06:02 PM से 8 बजे तक

दशहरा पूजा मुहूर्त 2025 (Dussehra Puja Time 2025)

  • विजय मुहूर्त - 02:05 पी एम से 02:53 पी एम
  • अपराह्न पूजा का समय - 01:18 पी एम से 03:40 पी एम

यह भी पढ़ें:

Dussehra 2025 Puja Vidhi, Muhurat Live: दशहरा पूजा का शुभ मुहूर्त कब रहेगा, रावण दहन कब किया जाएगा? यहां मिलेगी संपूर्ण जानकारी

Dussehra Katha 3: किसने किया था रावण का दाह संस्कार? भाई विभीषण ने इस वजह से कर दिया था मना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।