1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य देव की बरसेगी कृपा, करियर में पाएंगे उन्नति, अगर रविवार को करेंगे इन चीजों से परहेज

सूर्य देव की बरसेगी कृपा, करियर में पाएंगे उन्नति, अगर रविवार को करेंगे इन चीजों से परहेज

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 26, 2024 11:16 am IST,  Updated : May 28, 2024 02:13 pm IST

रविवार के दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें नहीं किया जाना चाहिए, इन कार्यों को करने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं।

सूर्य देव- India TV Hindi
सूर्य देव Image Source : FILE IMAGE

रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। ज्योतिष में सूर्य को पिता, आत्मविश्वास, उच्च पद प्राप्ति आदि का कारक माना जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं। लेकिन इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिनको करने से आपको परहेज करना चाहिए, ऐसा करने से भी सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहती है और आपको करियर, कारोबार और समाजिक स्तर पर सफलता प्राप्त होती है। 

रविवार के दिन न करें ये काम सूर्य देव होंगे नाराज

  • रविवार के दिन सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आप पीले, नारंगी, सुनहरे कपड़े पहनते हैं तो आपको लाभ की प्राप्ति होती है। लेकिन इस दिन गलती से भी आपको नीले, भूरे और काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। अगर आप इस रंग के कपड़े धारण करते हैं तो सूर्य देव की कृपा रुक सकती है। 
  • भगवान सूर्य से जुड़ी चीजों को इस दिन बेचने से भी परहेज करना चाहिए। तांबा, सोना सूर्य देव से जुड़ी धातुएं मानी जाती हैं, ऐसे में अगर रविवार के दिन आप इन चीजों को बेचते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। हालांकि इन चीजों का दान करना इस दिन आपके लिए लाभकारी साबित होता है। 
  • धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन उत्तर-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से भी व्यक्ति को बचना चाहिए। इन दिशाओं में यात्रा करना आपके लिए अहितकारी साबित हो सकता है। हालांकि अगर यात्रा करना बेहद जरूरी हो तो आपको घर से घी या पान खाकर निकलना चाहिए। 
  • रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुएं खरीदने से सूर्य ग्रह कमजोर हो सकता है। इसलिए इस रंग से बनी कोई भी चीज रविवार के दिन आपको घर नहीं लानी चाहिए। इसके अलावा रविवार के दिन कैंची, गेंहू खरीदने से भी आपको परहेज करना चाहिए, ये चीजें भी सूर्य से संबंधित मानी जाती हैं। 
  • रविवार के दिन आपको वाहन या लोहे से संबंधित चीजों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को खरीदने से भी सूर्य के सकारात्मक प्रभाव में कमी आ सकती है। 
  • अगर आप रविवार के दिन अपने से बड़ों का अपमान करते हैं, पिता या गुरु से नोकझोंक करते हैं तो कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब हो सकती है और इसका आपके जीवन पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए रविवार के दिन अपने से बड़ों का हमेशा आदर करें। साथ ही पिता और गुरु के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी करने से बचें। 
  • अगर रविवार के दिन आप ऊपर बताई गई चीजों से परहेज करते हैं तो सूर्य ग्रह के बुरे प्रभावों का सामना आपको नहीं करना पड़ता। सूर्य के सकारात्मक प्रभाव से आपको करियर-कारोबार के क्षेत्र में उन्नति मिलती है और साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है। सूर्य ग्रहों के राजा है इसलिए इनको प्रसन्न रखकर आप जीवन में प्रगति पाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इन राशियों पर भगवान शनि देव रहते हैं मेहरबान, जीवन में कभी नहीं होती किसी चीज की कमी, साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोष रहते हैं दूर

इन 3 राशियों को इस हफ्ते मिल सकती है बड़ी डील, भविष्य को लेकर पॉजिटिव दिखेंगे ये लोग, पढ़ें बिजनेस राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।