1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि-चंद्रमा के बीच 15 अगस्त के दिन बनेगा समसप्तक योग, मेष-कन्या सहित 3 राशियां सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

शनि-चंद्रमा के बीच 15 अगस्त के दिन बनेगा समसप्तक योग, मेष-कन्या सहित 3 राशियां सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 15, 2026 07:10 am IST,  Updated : Aug 15, 2026 07:10 am IST

शनि और चंद्रमा 15 अगस्त को समसप्तक योग बनाएंगे। ये दोनों ग्रह आपस में शत्रुता का संबंध रखते हैं इसलिए समसप्तक योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

Samsaptak Yog- India TV Hindi
शनि-चंद्रमा समसप्तक योग Image Source : MAGNIFIC

शनि और चंद्रमा के बीच 15 अगस्त की सुबह समसप्तक योग बनेगा। चंद्रमा 15 अगस्त को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे और मीन में बैठे शनि के साथ समसप्तक योग बनेगा। शनि और चंद्रमा के बीच ज्योतिष में शत्रुता का संबंध है। इसीलिए शनि-चंद्रमा के समसप्तक योग के चलते कुछ राशियों को आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है वहीं सेहत को लेकर भी इन राशियों को सतर्कता बरतनी होगी। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

आपकी राशि से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर होगा वहीं शनि आपके द्वादश भाव में हैं। ये दोनों ही त्रिक भाव हैं जिन्हें ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में मेष वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको समसप्तक योग के दौरान धन का निवेश करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। शत्रु पक्ष से भी इस राशि के लोग संभलकर रहें खासकर कार्यक्षेत्र में। विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो सकती है इसलिए ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही शिव मंत्रों का जप करने से भी जीवन में सकारात्मकता आ सकती है।

कन्या राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा वहीं शनि आपके सप्तम भाव में होंगे। इसलिए कन्या राशि के कारोबारियों को किसी भी डील को करने से पहले इसके बारे में गहन जांच करनी चाहिए वरना नुकसान भी हो सकता है। निवेश किए गए पैसों से कुछ लोगों को नुकसान होने की आशंका है। कन्या वालों को पाचन तंत्र से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं इसलिए सेहत का ख्याल रखें। गलत संगति से भी दूर रहें नहीं तो समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो सकते हैं। उपाय के तौर पर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के अष्टम भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे वहीं शनि धन के भाव में रहेंगे। इसलिए समसप्तक योग के चलते कुंभ राशि के जातकों के जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। कारोबारियों का कोई काम अटक सकता है। थकान और अनिद्रा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं इस राशि के लोगों को परेशान कर सकती हैं। अपनी राज की बातें किसी के साथ भी साझा आपको नहीं करनी चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

आखिर क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज? जानिए मां पार्वती के 108 वर्षों के तप और शिव संग दिव्य मिलन की कथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।