Wednesday, January 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Samsaptak Yog: 7 दिसंबर से गुरु और मंगल के बीच बनेगा समसप्तक योग, 4 राशियों के लिए सफलतादायक रहेंगे दिसंबर के आखिरी तीन हफ्ते

Samsaptak Yog: 7 दिसंबर से गुरु और मंगल के बीच बनेगा समसप्तक योग, 4 राशियों के लिए सफलतादायक रहेंगे दिसंबर के आखिरी तीन हफ्ते

Samsaptak Yog: मंगल ग्रह 7 दिसंबर को गुरु की राशि धनु में संचार करेंगे। गुरु के राशि बदलने से कुछ लोगों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Written By: Naveen Khantwal
Published : Dec 06, 2025 05:03 pm IST, Updated : Dec 06, 2025 05:03 pm IST
Samsaptak Yog- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK समसप्तक योग

Samsaptak Yog: मंगल ग्रह 7 दिसंबर की रात में धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि बदलते ही गुरु और मंगल ग्रह के बीच समसप्तक योग का निर्माण होगा। आपको बता दें जब भी कोई दो ग्रह एक दूसरे से सातवें भाव में होते हैं तो समसप्तक योग बनता है। ऐसा ही योग मिथुन राशि में बैठे गुरु और धनु राशि में बैठने जा रहे मंगल के बीच बनेगा। ये दोनों ग्रह आपस में मित्र हैं इसलिए समसप्तक योग का बनना भी शुभ माना जाएगा। इस शुभ योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है आइए विस्तार से जानते हैं। 

मेष राशि 

समसप्तक योग का बनना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे करियर में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके कार्य को उच्च अधिकारियों के द्वारा सराहा जा सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि वालों को भाग्य का भी साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा अर्जित करने वाले विद्यार्थी आशातीत लाभ पा सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

सिंह राशि

आपके शिक्षा के भाव में मंगल और लाभ भाव में गुरु का होना कई अर्थों में आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। गुरु-मंगल का समसप्तक योग आपके लिए करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। अचानक से किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है। निवेश किए गए धन से आपको अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। साथ ही आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

कन्या राशि

गुरु-मंगल का समसप्तक योग आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक पक्ष से जुड़ी आपकी कई चिंताएं दूर होने की संभावना है। वहीं इस राशि के कुछ लोग भूमि, भवन या वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में निखार आएगा और कुछ लोग अपने लव पार्टनर से विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के स्वामी गुरु और मंगल के बीच बन रहा समसप्तक योग आपके जीवन में निखार लाएगा। कई समस्याओं का हल आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपके संचित धन में वृद्धि होने की भी संभावना है। धन कमाने के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं। आपकी सेहत भी इस योग के बनने से बेहतर होती जाएगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kark Varshik Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए नया साल लाएगा नई संभावनाएं, आर्थिक पक्ष में आएगी मजबूती, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Gemstones: रत्न शास्त्र के ये 4 नायाब रत्न देंगे आपकी इनकम को सुपर बूस्ट, पहनते ही खुलेंगे तरक्की के दरवाजे

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement