Kark Rashifal 2026 (कर्क वार्षिक राशिफल), Cancer Yearly Horoscope 2026: कर्क राशि के लोगों के लिए साल 2026 कई मामलों में शुभ साबित हो सकता है। गुरु की स्थिति आपको मानसिक मजबूती भी देगी और करियर के क्षेत्र में भी उन्नति करने का आपको मौका मिलेगा। हालांकि राहु-केतु की स्थिति स्वास्थ्य पर थोड़ा बुरा प्रभाव डाल सकती है इसलिए सेहत को लेकर साल 2026 में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। इस साल में आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करना होगा और थोड़ा प्रैक्टिकल बनने की कोशिश करनी होगी। शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सुधार इस साल आपको देखने को मिल सकता है। आपके भाग्य भाव में बैठे शनि इस साल आपकी परीक्षा तो लेंगे लेकिन मेहनत का अच्छा फल भी आपको प्रदान कर सकते हैं। चंद्रमा आपकी कलात्मक क्षमता को बढ़ाने का कार्य साल 2025 में कर सकते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं कर्क राशि के जातकों का वार्षिक राशिफल 2026।
पिछले साल की तुलना में साल 2026 करियर के लिहाज से काफी बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि, काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं या आपका तबादला हो सकता है। 2 जून के बाद गुरु का गोचर आपकी ही राशि में होगा और गुरु कर्क में उच्च के होते हैं, ऐसे में आपके प्रथम भाव में बैठे गुरु करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता आपको दिला सकते हैं। आपके अटके काम पूरे होंगे और कुछ लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे काम करने में आपको आनंद आएगा।
कारोबारी साल 2026 में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे। आप कारोबार का विस्तार करने में कामयाब हो सकते हैं। निवेश से भी इस राशि के व्यापारी लाभ पाएंगे। हालांकि साल के आखिरी महीने में राहु-केतु के राशि बदलने से कुछ समस्याएं कारोबार में आ सकती हैं, लेकिन इन समस्याओं को अपनी सूझबूझ से आप हल कर सकते हैं। साल 2025 में दिसंबर और अक्टूबर के महीने में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
आर्थिक रूप से यह साल आपके लिए सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत में धन लाभ के आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान कहीं अटका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को सैलरी में आशातीत इजाफा मिल सकता है। धन के निवेश को लेकर आप योजनाएं बनाएंगे लेकिन बिना किसी अनुभवी की सलाह लिए आगे न बढ़ें। साल के मध्य भाग में थोड़े खर्चे बढ़ सकते हैं। शनि की नवम भाव में स्थिति शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े खर्च करवा सकती है। इसलिए हर महीने बजट प्लान करके आगे बढ़ें।
प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम इस साल आपको मिल सकते हैं। गुरु 2 जून के बाद आपके प्रथम भाव में होंगे और आपके पंचम भाव को देखेंगे जोकि प्रेम का भाव कहा जाता है। ऐसे में जून के बाद का समय प्रेम जीवन में बेहतरीन बदलाव लेकर आ सकता है। हालांकि, साल की शुरुआत भी आपके लिए अच्छी रहेगी लेकिन 2 जून के बाद आप प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन में बांध सकते हैं। जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है वो भी इस साल दोबारा जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर के साथ इस साल कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
पारिवारिक जीवन में आप हमेशा संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं और इस साल भी ऐसा ही करेंगे। आपके प्रयास इस साल सफल भी होंगे। घर के लोगों को आप समय देंगे और उनके दिल की बातों को समझेंगे। शनि ग्रह की स्थिति आपके पारिवारिक जीवन के लिए इस साल बेहतर मानी जा रही है। वहीं गुरु की स्थिति के चलते घर-परिवार में मांगलिक कार्य भी इस साल संपन्न हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और उनके साथ कहीं घूमने का प्लान भी इस साल बन सकता है। माता-पिता आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं।
राहु-केतु की स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिए इस साल अच्छी नहीं कही जा सकती। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवानी होगी। जो भोजन आप आसानी से नहीं पचा पाते उसे खाने से आपको बचना चाहिए। कंधे में दर्द, पेट से जुड़ी समस्याएं, जोड़ों में दर्द और सांस संबंधी समस्याओं से इस राशियों को दो-चार होना पड़ सकता है। आपके लिए नियमित रूप से व्यायाम करना और योग-ध्यान का अभ्यास करना इस साल अच्छा रहेगा। सक्रिय रहना आपके लिए सबसे बड़ी औषधि इस साल साबित होगा।
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल मिलाजुला साबित होगा। उच्च शिक्षा के भाव में बैठे शनि कड़ी मेहनत इस साल आपसे करवा सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत सच्ची होगी तो आपको सफलता भी बड़ी मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा करने वालों को एकाग्रता में कमी का सामना साल के मध्य में करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी संगति सुधारनी चाहिए और गुरुजनों का सहयोग लेना चाहिए। हालांकि गुरु की स्थिति इस साल विद्यार्थियों को अच्छे अनुभव करवा सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आप सफल हो सकते हैं। एकाग्रता को मजबूत करने के लिए सही टाइम टेबल बनाएं और मेडिटेशन करें।
कर्क राशि के जातकों को साल 2026 में भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए और सफेद चीजों जैसे- दूध, दही, चावल आदि का दान करना चाहिए। इन उपायों से लाभ आपको मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Palmistry: दोनों हाथों को जोड़कर बनता है अर्धचंद्रमा? जानें क्या है हस्तरेखा शास्त्र में इसका अर्थ
Guru Vakri: 5 दिसंबर से उल्टी चाल चलेंगे गुरु, मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
संपादक की पसंद