1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन माह में सपने में दिख जाएं भगवान शिव तो क्या होगा? जान लें इस स्वप्न से जुड़े अलग-अलग संकेतों के बारे में

सावन माह में सपने में दिख जाएं भगवान शिव तो क्या होगा? जान लें इस स्वप्न से जुड़े अलग-अलग संकेतों के बारे में

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 04, 2024 07:58 am IST,  Updated : Jul 04, 2024 08:51 am IST

सावन का महीने में अगर आपको सपने में भोलेनाथ दिखाई दें, तो इस सपने का क्या अर्थ लगाया जाता है, आइए जानते हैं।

Lord shiva in dream- India TV Hindi
Lord shiva in dream Image Source : FILE

सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस दौरान भक्तों के द्वारा भगवान शिव की भक्ति भाव से साधना की जाती है। माना जाता है कि इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने से मनोवांछित फल भक्तों को प्राप्त होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, अगर सावन के महीने में कभी आपको भगवान शिव सपने में दिखाई देते हैं तो इसका असल जीवन में क्या अर्थ लगाया जाता है। 

स्वप्नशास्त्र की मानें तो सावन के महीने में भगवान शिव को सपने में देखना अतिशुभ होता है। इसका अर्थ है कि, भोलेनाथ की आप पर कृपा है। इस सपने का यह अर्थ भी लगाया जाता है कि आपकी आध्यात्मिक उन्नति हो सकती है। इसके साथ ही अलग-अलग रूपों और स्थितियों में महादेव को सपने में देखना अलग-अलग संकेत देता है। 

सपने में शिवजी का मंदिर देखना 

अगर आप सावन के महीने में शिव मंदिर देखते हैं तो आपके कई कष्टों का निवारण हो सकता है। अगर आप किसी बीमारी के कारण लंबे समय से परेशान थे तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आपको जीवन में उन्नति भी प्राप्त होती है। 

सपने में शिव और पार्वती जी को देखना 

अगर आप सपने में शिव और पार्वती जी को देखते हैं तो यह सपना आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। ऐसा सपना आने के बाद अविवाहित जातकों के विवाह होने की भी पूरी संभावना रहती है। वहीं प्रेम संबंधों में अच्छे बदलावों का संकेत भी यह सपना देता है। शिव-पार्वती को एक साथ देखने से आपको आर्थिक उन्नति भी जीवन में प्राप्त हो सकती है। 

सपने में खुद को शिव जी की पूजा करते देखना 

अगर आप सावन के महीने में सपना देखें कि, आप शिव जी की पूजा कर रहे हैं, तो ये सपना भी शुभ संकेतक होता है। इसका अर्थ होता है कि जो भी कार्य आप कर रहे हैं उसके प्रति आप गंभीर हैं और आपको अच्छे फलों की प्राप्ति भी होगी। ऐसा सपना संकेत है कि आपके मनोरथ को पूरा करने के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद भी आपके साथ है। 

सावन के महीने में सपने में शिवलिंग का दिखना 

अगर आप सावन के महीने में शिवलिंग के दर्शन सपने में कर लें तो समझ जाइए अब आपके दुख दूर होने वाले हैं। यह सपना आपके जीवन में संतुलन लाने वाला माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद आपको अच्छे समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। 

सपने में भोलेनाथ को नंदी पर सावर देखना 

सपने में अगर आप भोलेनाथ को उनके वाहन नंदी पर सवार देखते हैं तो यह सपना भी कई अच्छे बदलाव आपके जीवन में ला सकता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आप यात्राओं पर निकल सकते हैं और इन यात्राओं से आपको लाभ भी होगा। यह सपना आपकी आमदनी में वृद्धि का संकेत भी माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद आप धार्मिक यात्रा पर भी निकल सकते हैं। 

सपने में अर्धनारीश्वर 

अर्धनारीश्वर रूप में अगर आप सपने में शिव जी को देखते हैं तो, आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जिन कारणों से आप परेशान चल रहे थे उनका समाधान ऐसा सपना आने के बाद आपको मिल सकता है। 

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी व्रत जुलाई में किस दिन है? जान लें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व 

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ यात्रा के बाद क्या होता है रथ की लकड़ी का? किन कार्यों में किया जाता है इसका इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।