1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Saraswati Yog 2026: 22 जून से चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर, सरस्वती योग दिलाएगा अपार पैसा और सम्मान!

Saraswati Yog 2026: 22 जून से चमकेगी इन 4 राशियों की तकदीर, सरस्वती योग दिलाएगा अपार पैसा और सम्मान!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 18, 2026 09:01 am IST,  Updated : Jun 18, 2026 09:03 am IST

Saraswati Yog 2026: 22 जून 2026 को कर्क राशि में शुक्र, बुध और गुरु की महायुति होने जा रही है, जिससे अत्यंत ही शुभ सरस्वती योग बनेगा। ज्योतिष अनुसार इस योग के बनने से 4 राशियां खूब पैसा और सम्मान पाएंगी।

saraswati yog- India TV Hindi
22 जून को बनने जा रहा है सरस्वती योग Image Source : INDIA TV

Saraswati Yog 2026: ज्योतिष में सरस्वती योग को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में इस योग का निर्माण होता है ऐसा व्यक्ति लाइफ में अपार सफलता पाता है। 22 जून को कर्क राशि में ये शुभ योग बनने जा रहा है, जो 4 जुलाई तक बना रहेगा। इससे 4 राशि वालों को शिक्षा, करियर, कला और व्यापार के क्षेत्र में खूब लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

कैसे बनता है 'सरस्वती योग'?

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, जब कुंडली के केंद्र या त्रिकोण भावों में गुरु, बुध और शुक्र की युति होती है और गुरु अपनी उच्च या स्वराशि में मजबूत स्थिति में होते हैं तो उससे अत्यंत ही शुभ सरस्वती योग बनता है। बता दें इस समय गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित हैं तो वहीं कर्क राशि में 22 जून को बुध, गुरु और शुक्र की युति भी होने जा रही है, जिससे शक्तिशाली 'सरस्वती राजयोग' बन रहा है।

सरस्वती योग इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ

1. कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए सरस्वती योग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। कोई अटका काम पूरा होगा। बिजनेस में कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

2. मेष राशि (Aries): कर्क राशि के बाद मेष वो राशि है जिसे सरस्वती योग अथाह लाभ देगा। इस राशि वालों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में किए गए पुराने निवेश से आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपको बंपर रिटर्न भी मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का निपटारा होगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही प्रमोशन मिलने के भी आसार हैं। 

3. मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए सरस्वती योग अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। कमाई में जबरदस्त उछाल आएगा। इस राशि के मार्केटिंग, मीडिया, वकालत या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बंपर लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

4. मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों का भाग्य मजबूत रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके काम पूरे होंगे। नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस वाले भी इस अविधि में खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Guru Pushya Amrit Yog: 18 जून को 'गुरु पुष्य अमृत योग' समेत बन रहे कई शुभ योग, 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।