1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shaniwar Astrology: शनिवार को सोच-समझकर करें खरीदारी, वरना झेलना पड़ेगा भारी नुकसान, न खरीदें 7 चीजें शनि दोष से बचे रहेंगे

Shaniwar Astrology: शनिवार को सोच-समझकर करें खरीदारी, वरना झेलना पड़ेगा भारी नुकसान, न खरीदें 7 चीजें शनि दोष से बचे रहेंगे

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Feb 07, 2026 01:55 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 01:55 pm IST

Saturday Shopping Astrology: शनिवार के दिन कुछ बातों का ध्यान रखे तो शनिदेव की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना अशुभ होता है। जाननें शनिवार को किन 7 चीजों को खरीदने से बचना चाहिए और क्या चीजें शुभ मानी जाती हैं।

saturday shopping Astrology- India TV Hindi
शनिवार को सोच-समझकर करें खरीदारी Image Source : INDIA TV

Saturday Shopping Astrology: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। शनिवार का दिन विशेष रूप से न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। शनि को कर्मफल दाता कहा गया है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि का प्रभाव जीवन पर गहराई से पड़ता है। हर व्यक्ति को कभी न कभी शनि की साढ़ेसाती या ढैया का सामना करना ही पड़ता है। इसी कारण शनिवार को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है, खासकर खरीदारी को लेकर। तो चलिए जानते हैं के शनिवार के दिन कौन-कौन सी चीजों को खरीदना शुभ होता है और किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए। 

शनिवार को लोहा खरीदना क्यों अशुभ है

शनिवार को लोहा या लोहे से बनी कोई भी वस्तु खरीदना शुभ नहीं माना जाता। लोहा सीधे तौर पर शनिदेव से जुड़ा होता है। इस दिन इसे घर लाने से तनाव, विवाद और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। अगर दान के लिए लोहा देना हो, तो उसे किसी अन्य दिन खरीदकर शनिवार को दान करना बेहतर होता है।

नमक और काले तिल से जुड़ी मान्यता

शनिवार के दिन नमक खरीदने से खर्च बढ़ने और धन की बचत न होने की मान्यता है। कई बार कर्ज की स्थिति भी बन सकती है। इसी तरह काले तिल शनि पूजा में उपयोग होते हैं, लेकिन शनिवार को इन्हें खरीदना अशुभ माना गया है। पूजा के लिए तिल एक दिन पहले लेना बेहतर रहता है।

किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए? 

शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसी दिन तेल खरीदना अशुभ कहा गया है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं काले रंग के जूते, चप्पल या चमड़े की वस्तुएं खरीदने से करियर में रुकावट और काम में असफलता मिल सकती है। कुछ मान्यताओं के अनुसार शनिवार को झाड़ू खरीदने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और धन हानि हो सकती है।

शनिवार को क्या खरीदना है शुभ?

शनिवार को काले कपड़े पहनना ठीक माना जाता है, लेकिन नए काले कपड़े खरीदना अशुभ कहा गया है। हालांकि, दान के उद्देश्य से काले कपड़े लेना शुभ होता है। इसके अलावा शनिवार को पूजा सामग्री, अनाज, आटा, चावल और शनिदेव या भगवान शिव से जुड़ी वस्तुएं खरीदना लाभदायक माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Shani Gochar: 30 साल बाद शनि मेष राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों को खूब मिलेगा लाभ, पैसों की नहीं रहेगी कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।