1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन में किसी बच्चे को खरीदकर जरूर दें ये चीज, भगवान शिव प्रसन्न हो भर देंगे भंडार

सावन में किसी बच्चे को खरीदकर जरूर दें ये चीज, भगवान शिव प्रसन्न हो भर देंगे भंडार

 Published : Jul 18, 2025 11:55 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 11:55 am IST

सावन में शिव जी से जुड़े उपहार में देना एक शुभ कार्य माना जाता है, जो भगवान की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का एक अचूक उपाय है।

शिवपरिवार- India TV Hindi
शिवपरिवार Image Source : FILE PHOTO

सावन माह भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। माना जाा है कि इस माह में भगवान शिव ने देवी पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इस माह में भोलेनाथ हर साल अपने ससुराल आते हैं और सपरिवार निवास करते हैं। इसी माह भोलेनाथ की पूजा के साथ ही कांवड़ यात्रा भी किया जाता है। मान्यता है कि इससे महादेव की असीम अनुकंपा प्राप्त होती है। साथ ही दान-पुण्य का विधान है। मान्यता है कि यदि भगवान शिव के जुड़ी चीजें दान की जाए तो भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं।

क्या देना चाहिए दान?

भगवान शिव को अपने डमरू और त्रिशूल से प्रेम है। अगर आप सावन माह के दौरान डमरू खरीदकर किसी बच्चे को गिफ्ट करते हैं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और फिर भगवान शिव की कृपा से जातक के घर में सुख-शांति आती है। बता दें कि डमरू भगवान शिव को प्रिय वाद्य यंत्र है और इसी धुन से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। अगर आप त्रिशूल खरीदते हैं तो इसे किसी शिव मंदिर में चढ़ाएं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त का कल्याण करते हैं।

घर में रखना भी शुभ

इसके अलावा, अगर आप डमरू को किसी को न देकर घर में रखते हैं तो यह आपके घर की निगेटिव एनर्जी दूर करती है। साथ ही आपके घर में सुख-शांति और समृ्द्धि वापस आती है। बता दें डमरू की ध्वनि मानसिक तनाव को कम करने और मन को शांत करने में मदद करती है।

सावन में बच्चों को डमरू गिफ्ट देना बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि इससे बच्चों का मन शांत रहता है और उनके आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​हरियाली अमावस्या कब है? यहां जानें शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

सावन की पहली एकादशी पर इन जगहों पर जलाएं दिए, बन जाएगी फूटी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।