1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हिंदू धर्म में शादी के समय सात फेरे ही क्यों लेते हैं? जानें आखिर क्या है इसका असली वजह

हिंदू धर्म में शादी के समय सात फेरे ही क्यों लेते हैं? जानें आखिर क्या है इसका असली वजह

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 02, 2023 12:49 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 12:49 pm IST

Shadi Ke Saat Phere: क्या आप जानते हैं कि शादी में 7 फेरे ही क्यों लिए जाते हैं? आखिर इन सात फेरों का हिंदू धर्म में क्या है महत्व? आइए जानते हैं।

Shadi Ke Saat Phere- India TV Hindi
Shadi Ke Saat Phere Image Source : INDIA TV

Shadi Ke Saat Phere:  हिंदू धर्म में शादी की परंपराओं में सात फेरों का भी एक चलन है जो सबसे मुख्य रस्म होती है। हिन्दू धर्म के अनुसार सात फेरों के बाद ही शादी की रस्म पूरी मानी जाती है। विवाह के फेरे लेते समय दूल्हा व दुल्हन को सात वचन दिलाए जाते हैं। यह सात फेरे ही पति-पत्नी के रिश्ते को सात जन्मों तक बांधते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी में 7 फेरे ही क्यों लिए जाते हैं? आखिर इन सात फेरों का क्या है महत्व? आइए इस लेख के जरिए आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। 

शादी में क्यों लिए जाते हैं 7 फेरे? 

हिंदू धर्म में शादी के समय सात फेरे लेने का संबंध सात जन्मों का बंधन माना जाता है। शास्त्रों में इस सात फेरे लेने की प्रक्रिया को सप्तपदी भी कहा गया है। ये सात फेरे ही हिंदू विवाह की स्थिरता का मुख्य स्तंभ है। इस दौरान वर-वधू अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हैं और अपने मन, तन, आत्मा से हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। 

शादी के 7 वचन 

हिंदू धर्म में शादी के दौरान सात फेरे 7 वचन के साथ लिए जाते हैं। हर फेरे का एक वचन होता है जिसके जरिए वर-वधू जीवनभर साथ निभाने का वादा करते हैं। सनातन धर्म में इन सात फेरों और वचन का काफी महत्व है। दो लोगों का शारीरिक और आत्मिक रूप से एक होना, जिसे विवाह का पवित्र बंधन कहा जाता है। मान्यता है कि मनुष्य सात जन्म लेता है, इसलिए वर-वधु को सात जन्मों का साथी कहा जाता है। 

क्या है सात की संख्या का महत्व? 

शास्त्रों के अनुासर, हिंदू धर्म में सारी महत्वपूर्ण चीजों की संख्या सात मानी गई है। जैसे संगीत के सात सुर, इंद्रधनुष के सात रंग, सात समुद्र, सप्ततऋषि, सात दिन, सात चक्र, मनुष्य की सात क्रियाएं, सात तारे, आदि। इसलिए वैदिक और पौराणिक मान्यताओं में 7 की संख्या को बहुत शुभ माना गया है।  यही वजह है कि शादी-विवाह में सात की संख्या बहुत मायने रखती है, फिर चाहें वो, सात फेरे हो, सात वचन या फिर सात जन्म। 

साल 2023 में शादी के शुभ मुहूर्त 

  • जून 2023 विवाह मुहूर्त -  3,5,6,7,8,11,12,22,23,25,28
  • नवंबर 2023 विवाह मुहूर्त - 24,27,28,29
  • दिसंबर 2023 विवाह मुहूर्त - 3,4,7,8,9

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें-

घर और ऑफिस की खिड़की खोल सकती है किस्मत का दरवाजा, कुबेर देव नहीं होने देते हैं पैसों की कमी

इस महीने इतने ग्रहों का होने जा रहा है राशि परिवर्तन, जानिए इनका महत्व और प्रभाव के बारे में

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।