1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरे साल किस्मत देगी साथ, पैसों की नहीं होगी कोई कमी

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरे साल किस्मत देगी साथ, पैसों की नहीं होगी कोई कमी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 02, 2024 09:00 am IST,  Updated : Jun 02, 2024 09:00 am IST

शनि जयंती साल 2024 में 6 जून को है। इस दिन अगर आप राशि के अनुसार दान करते हैं तो जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो सकता है।

Shani Jayanti - India TV Hindi
Shani Jayanti Image Source : INDIA TV

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती इस साल जून के महीने में मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है, जोकि साल 2024 में 6 जून को है। इस दिन शनि देव की पूजा-आराधना करने, व्रत रखने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं अगर इस दिन आप राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करते हैं, तो आपके जीवन की सभी बाधाओं का अंत हो सकता है। किस राशि को शनि जयंती के दिन कौन सी वस्तुओं का दान करने से लाभ मिलेगा आइए जानते हैं। 

मेष राशि

मंगल ग्रह के स्वामित्व वाले लोगों को शनि जयंती के दिन काले रंग के वस्त्र दान करने से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रसीले फलों का दान भी आप कर सकते हैं। 
वृषभ राशि
इस राशि वालों को दूध, जल, मौसमी फल आदि का दान करने से लाभ होगा। अगर संभव हो तो इस दिन आप शनि मंदिर जाने के बाद इन चीजों का दान करें। 
मिथुन राशि 
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए मिथुन राशि वाले लोगों को शनि जयंती के दिन काले तिल या नमक का दान करना चाहिए। 
कर्क राशि
आप अगर अपने जीवन में स्थिरता चाहते हैं तो नीले रंग के वस्त्रों का दान शनि जयंती के दिन करें। संभव हो तो इस दिन शिव जी का ध्यान करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। 
सिंह राशि 
शनि और सिंह राशि के स्वामी सूर्य के बीच यूं तो शत्रुता है, लेकिन शनि जयंती के दिन अगर आप लाल वस्त्रों का दान करते हैं, साथ ही स्टील से बनी कोई वस्तु दान स्वरूप देते हैं तो, शनि आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 
कन्या राशि
आपको शनि जयंती के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए और साथ ही हरे रंग के खाद्य पदार्थ और वस्त्र भी आप दान कर सकते हैं। 
तुला राशि 
इस दिन आपको गौशाला में जाकर गाय की सेवा करनी चाहिए और चारा खिलाना चाहिए। दान स्वरूप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जूते-चप्पल देने चाहिए। 
वृश्चिक राशि 
आपके लिए जल का दन करना सबसे शुभ साबित होगा। इसके साथ ही लोहे से बनी जरूरी चीजों का दान भी आप कर सकते हैं। 
धनु राशि
आप कंबल और छाता इस दिन दान करते हैं तो शनि देव की कृपा आप पर बरस सकती है। 
मकर राशि 
शनि आपकी ही राशि के स्वामी है इसलिए शनि जयंती के दिन आपको किसी जरूरतमंद को उसके जरूरत की चीज दान करनी चाहिए। आप उड़द की दाल और तिल भी दान स्वरूप दे सकते हैं। 
कुंभ राशि 
शनि जयंती के दिन आपको नीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए और लोहे से बनी चीजों का दान भी आप कर सकते हैं। 
मीन राशि 
इस राशि वाले लोग पीले रंग के फल, मिष्ठान, चावल आदि दान करके शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

कन्याकुमारी नाम के पीछे जुड़ी है ये रोचक कथा, आज भी यहां देवी कर रही हैं शिव जी का इंतजार

शनि जयंती के दिन इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, सोने की तरह चमकेगी किस्मत, धन-दौलत का मिलेगा बंपर लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।