1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 2 जुलाई को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकती है धन की भारी हानि

2 जुलाई को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकती है धन की भारी हानि

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 30, 2026 11:29 am IST,  Updated : Jun 30, 2026 11:29 am IST

शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। शनि नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। ऐसे में इन राशि के जातकों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी की जरूरत होगी।

शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026- India TV Hindi
शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026 Image Source : FILE IMAGE

जुलाई के शुरुआत में ही शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।  2 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर शनि देव रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर करेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, शनि गोचर अत्यंत ही प्रभावी और महत्वपूर्ण घटना होती है। शनि का नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के मुश्किलों भरा रहेगा। इन 4 राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि किन राशियों को 2 जुलाई से सावधान रहने की जरूरत है।

1. मेष राशि

शनि का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। धन हानि की प्रबल संभावना है इसलिए इस समय निवेश करने से बचें। इसके अलावा बजट बनाकर खर्च करें वरना पानी की तरह पैसे बह सकते हैं। मानसिक तनाव भी हो सकता है।  तो मेष राशि के जातक इस समय अधिक सावधानी बरतें। 

2. सिंह राशि 

शनि का नक्षत्र गोचर सिंह राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर साथी कर्मचारियों के साथ बहस हो सकती है। इसके अलावा काम का दबाव भी रहेगा। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस समय आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कारोबार में घाटा देखने को मिलेगा, जिससे आर्थिक हानि हो सकती है।

3. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें वरना भारी धन हानि हो सकती है। इस समय उधार देने और निवेश करने से भी बचें। धन हानि की संभावना है इसलिए सर्तक रहें।

4. कुंभ राशि 

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव है लेकिन इन पर भी शनि नक्षत्र गोचर का प्रभाव देखने को मिलेगा। इनके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि के कारोबारी कोई भी डील फाइनल करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है इसलिए बहस करने से बचें।

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव को सरसों तेल और तिल अर्पित करें।
  • प्रतिदिन या हर शनिवार 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए हनुमान जी की आराधना करें। मंगलवार और शनिवार को बजरंगबली की पूजा के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शनिवार के दिन पीपल पेड़ में जल अर्पित करें और शाम के समय सरसों तेल का दीया जलाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आषाढ़ का महीना, धन-धान्य में होगी वृद्धि, कारोबार में भी मिलेगा फायदा

शनि देव की उल्टी चाल से खुलेगी इन राशियों की बंद किस्मत, 4 राशि के जातकों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।