Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुध और शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों की अब होगी चांदी, किस्मत देगी साथ और बनेगी बिगड़ी बात

बुध और शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों की अब होगी चांदी, किस्मत देगी साथ और बनेगी बिगड़ी बात

Written By: Naveen Khantwal Published : Jun 27, 2024 03:10 pm IST, Updated : Jun 27, 2024 03:10 pm IST

शनि और बुध ग्रह 29 जून को अपनी चाल बदलने वाले हैं। इन दोनों ग्रहों की बदली चाल का किन राशियों पर अच्छा असर देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।

Shani vakri- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Saturn Retrograde

जुलाई महीने के आखिरी हफ्ते में बुध और शनि ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। बुध देव 29 जून की दोपहर में मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे, वहीं शनि देव भी इसी दिन मार्गी से वक्री गति शुरू कर देंगे। दो ग्रहों की चाल में आए इस परिवर्तन का सभी राशियों पर असर देखने को मिल सकता है। हालांकि राशिचक्र की 4 राशियों के लिए ग्रहों का यह परिवर्तन काफी शुभ साबित हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

वृषभ

शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों के तृतीय भाव में बुध का गोचर होगा वहीं शनि देव आपको दशम भाव में वक्री चाल शुरू करेंगे। इन दोनों ग्रहों की बदली चाल आपको करियर के क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, अपनी बातों से आप सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं उनके लिए भी जुलाई का महीना बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी इस दौरान अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। निवेश किया था तो अच्छा लाभ इस दौरान आपको मिल सकता है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिलने की संभावना है। 

मिथुन
आपके राशि के स्वामी बुध और शनि ग्रह 29 जून को चाल बदलेंगे। बुध जहां आपके धन भाव में प्रवेश करेंगे वहीं शनि धर्म भाव में वक्री होंगे। इस ग्रह स्थिति के चलते आर्थिक मामलों में आपको जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आय के अन्य स्रोत भी आपको प्राप्त होंगे। इस राशि के जातकों को शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होगी। पैतृक कारोबार करने वाले जातक कारोबार का विस्तार करने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी वाणी में भी इस दौरान तेज देखने को मिल सकता है। हालांकि आपकी स्पष्टता कुछ लोगों को ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए शब्दों को लेकर थोड़ा लचीलापन रखें। जो लोग रोजगार की तलाश में प्रयासरत थे उनकी ख्वाहिश भी इस दौरान पूरी हो सकती है। 

वृश्चिक
शनि ग्रह का वक्री आपके चतुर्थ भाव में होगा वहीं बुध आपको भाग्य भाव में गोचर करेंगे। इस ग्रह स्थिति के चलते आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल देखने को मिल सकता है। घर-परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हुआ था तो वो भी इस दौरान दूर होगा। बुध ग्रह आपको शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां दिला सकते हैं। धार्मिक क्रिया कलापों में भी इस राशि के लोगों को हिस्सा लेने का मौका इस दौरान मिलेगा। वृश्चिक राशि के कुछ लोगों को वाहन सुख भी इस दौरान प्राप्त होने की संभावना है। धन लाभ के भी योग बनेंगे। 

मकर 
बुध और शनि की बदली चाल आपके रिश्तों में गर्माहट ला सकती है। खासकर वैवाहिक जीवन में इस दौरान अच्छे बदलाव आप देख सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों को जीवनसाथी के जरिये लाभ मिलने की भी संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग भी इस दौरान बन सकते हैं। समाजिक स्तर पर भी इस राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ सकता है। इसके साथ ही मीडिया, फिल्म आदि के क्षेत्रों में काम करने वाले लोग नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। धन को संचित कर पाने में भी आप कामयाब होंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

कुंडली देखकर ऐसे पता कर सकते हैं जन्म दिन में हुआ है या रात में, बेहद आसान है ये तरीका 

Pradosh Vrat July 2024: जुलाई के पहले हफ्ते में इस दिन है प्रदोष व्रत, सही तिथि के साथ ही जान लें पूजा और रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement