1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 30 साल बाद नीच राशि में लौटेंगे शनि देव, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मानसिक उलझन, करियर और आर्थिक नुकसान की आशंका

30 साल बाद नीच राशि में लौटेंगे शनि देव, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मानसिक उलझन, करियर और आर्थिक नुकसान की आशंका

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 20, 2026 07:19 am IST,  Updated : Aug 20, 2026 07:21 am IST

शनि देव 3 जून 2027 को अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करेंगे। बता दें शनि पूरे 30 साल बाद इस राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जानिए इस गोचर से किन राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

shani gochar- India TV Hindi
शनि का मेष राशि में गोचर Image Source : INDIA TV

ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। कहते हैं शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो इसका कुछ न कुछ असर सभी राशियों पर पड़ता है। 3 जून 2027 को शनि देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष शनि की नीच और शत्रु राशि है। ऐसे में इस राशि में शनि का आना कष्टदायी साबित होगा। मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं और नकारात्मक प्रभावों में वृद्धि हो सकती है। यह गोचर विशेष रूप से 3 राशियों के लिए परेशानियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इन राशियों को आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना रहेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि में ही शनि प्रवेश करने जा रहे हैं और यह शनि की नीच राशि है। इस गोचर के दौरान मेष वालों पर साढ़ेसाती का सबसे मुख्य और कठिन चरण शुरू हो जाएगा। जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में काफी परेशानियां आएंगी। इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से आर्थिक नुकसान की आशंका रहेगी। व्यापारिक निर्णय भारी नुकसान करा सकता है। आपका अपने अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है, जिससे नौकरी में दिक्कतें आएंगी। यह समय आपके धैर्य की परीक्षा लेगा। किसी भी समस्या का समाधान शांत रहकर ही कर पायेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

शनि के मेष राशि में गोचर के साथ कन्या राशि वालों पर अष्टम ढैय्या शुरू हो जाएगी और ज्योतिष में अष्टम शनि को बहुत कष्टकारी माना गया है। ऐसे में इस गोचर के बाद से आपको आर्थिक मोर्चे पर काफी परेशानियां आएंगी। अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। इस दौरान आपको अज्ञात भय और अनिद्रा जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बने-बनाये कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी होगी। 

मकर राशि (Capricorn)

शनि का गोचर मकर राशि वालों के चतुर्थ भाव में होगा, जिससे इन पर शनि की कंटक ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में 3 जून 2027 के बाद से आप पर काम का बोझ अत्यधिक बढ़ जाएगा। इसके अलावा मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त न होने से आप दुखी रहेंगे। परिवार में कलह की स्थिति बनी रहेगी। संपत्ति या वाहन से जुड़े सौदों में नुकसान की संभावना रहेगी। फिजूलखर्ची काफी बढ़ जाएगी। इस दौरान कोई भी निर्णय आपको सोच समझकर लेना होगा।

बचाव के उपाय

  • कहते हैं शनि देव हनुमान जी के भक्तों को नहीं सताते हैं, इसलिए नियमित रूप से हनुमान जी की उपासना करें। हर मंगलवार और शनिवार में हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें। इससे शनि का बुरा असर कम पड़ेगा।
  • शनिवार के दिन शाम के समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भी शनि ग्रह को मजबूती मिलती है।
  • इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिल, सरसों का तेल, काली उड़द की दाल और काले कपड़े का दान करें।
  • क्रोध पर नियंत्रण रखें और धैर्य से काम लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

2027 में शुक्र की प्रिय राशि पर शुरू होगी शनि साढ़े साती, जानिए किसे रहना होगा सावधान!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।